कोचिंग गई छात्रा नहीं लौटी घर, परिजनों ने लगाए आरोप- प्रेम जाल में फंसा कर शिक्षक लेकर हुआ फरार
Love Affair News: 16 वर्षीय नाबालिग युवती ट्यूशन पढ़ने गई वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने कोचिंग के शिक्षक पर प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का आरोप लगाया है।

Banka Breaking News: बिहार के विभिन्न ज़िले से प्रेम प्रसंग के मामले सामने आते रहते हैं। कहीं देवर संग भाभी फरार हो जाती है, तो कहीं शादी के बाद दुल्हन फरार हो जाती है। वहीं अब बांका से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जहां शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया।
आरोपी शिक्षक की उम्र 18 साल है, वहीं छात्रा की उम्र 16 साल है। 10वीं पास शिक्षक हेब्रेम के पास 9वी की छात्रा पढ़ने जाती थी। 29 मई की शाम में लड़की पढ़ने गई उसके बाद से घर वापस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने ही उनकी बच्ची को फुसला कर भगाया है।
Recommended Video

आरोपी शिक्षक जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, 29 मई को जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू करी लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 31 मई को स्थानी थाना में 5 लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि हेब्रम (आरोपी शिक्षक) ने उनकी बच्ची की बहला फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। परिजनों ने कहा कि जिस शिक्षक से बच्ची ट्यूशन सेंटर पर पढ़ने जाती थी, उसी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी के इरादे से लेकर फरार हो गया।
आलोक कुमार (जयपुर थानाध्यक्ष) ने बताया कि छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर, छानबीन की जा रही है। बच्ची हेब्रम के पास पढ़ने जाती थी। 10वीं पास शिक्षक हेब्रम के खिलाफ ही अपहरण का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications