Video: बालासोर ट्रेन दुर्घटना के मद्देनज़र जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर, पटना रेलवे स्टेशन पर भी लगा बोर्ड

Train Accident In Balasore: बालासोर (ओडिशा) में शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया। हादसे मरने वालों की तादाद 233 लोगों से भी पार कर गई है। वहीं हज़ारों लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

Coromandel Express Train Accident Balasor Odisha Accident Helpline Number

Coromandel Express Train Accident In Odisha: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की देर शाम हुए हादसे में हज़ारों लोग जख्मी हो गए। वहीं मरने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। हादसे की तस्वीर देख कर आपका दिल भी विचलित हो उठेगा। रेलवे हादसा की वजह से ओडिशा में राजकीय शोक घोषित किया गया है।

नवीन पटनायक (मुख्यमंत्री, ओडिशा) ने दुर्घटना के मद्देनज़र एक दिन का राजकीय शोक घोषुत किया है। पीएम मोदी से लेकर विभिन्न प्रदेशों के नेताओं ने दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया। वहीं टीएमसी के दिग्गज नेता अभिषेक बनर्जी ने हादसे के बाद रेल मंत्री पर जुबानी हमला बोला और इस्तीफ़े की मांग भी की है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई की तरफ जा रही थी, इसी दौरान पटरी से डिब्बे उतर कर बगल के ट्रैक पर गिरे। दूसरी तरफ से बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। कोरोमंडल ट्रेन की बॉगी नंबर B2 से B99, A1 से A2, B1 और इंजन हादसे का शिकार हुए।

यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) की एक जनरल बॉगी क्षतिग्रस्त हुई है। साधारण बॉगी और 2 नंबर बॉगी पीछे की तरफ से पटरी से उतरी थी। बहनागा बाज़ार रेलवे स्टेशन से गुज़रने के दौरान यह हादसा हुआ। पूरे देश में हादसे की वजह से शोक की लहर है। वहीं हादसे के लिए जारी हेल्पलाइन का बोर्ड विभिन्न प्रदेश के मुख्य रेलवे जंक्शन पर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना के रेलव जंक्शन पर भी हेल्पलाइन नंबर के बोर्ड लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+