बालासोर त्रासदी: 81 शव जिनका कोई नहीं था वारिश, बालासोर के लोगों ने दिया कंधा, अब 116 ने मुंडवाए सिर
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बहनगा बाजार के निवासी अब उन शवों के अंतिम संस्कार का पूरा अनुष्ठान कर रहे हैं, जिनके परिजनों का पता नहीं चल पाया।
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुआ ट्रेपल ट्रेन एक्सीडेंट बेहद दर्दनाक था। हादसे ने सदियों तक ना भूलने वाला जख्म दिया। हादसे में 280 के करीब मौतें हुईं। तीन ट्रेनों के लूप में फंसने के बाद हादसे में कई परिवार तबाह हो गए। ऐसे में कई ऐसे शव थे जिन्हें बोगियों से निकाला तो गया लेकिन उसकी पहचान करने वाला उनके परिवार का कोई नहीं पहुंचा। शायद इन परिवारों में कई बचा ही नहीं। ऐसे में बहनगा बाजार के निवासियों ने उनके अंतिम संस्कार के सभी दायित्व अपने कंधे पर ले लिए। सोमवार (12) मई को लावारिश मौतों का दसवें का अनुष्ठान किया गया।
ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा इलाके के निवासियों ने रविवार को 2 जून को हुई ट्रिपल-ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के लिए 10वें दिन का अनुष्ठान किया। बहनगा के निवासियों ने कहा कि कई शव ऐसे मिले जिनके परिजनों का पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि कई परिवार ऐसे भी हैं, जो अपने परिजनों की मौत के बारे आश्वस्त नहीं है। ऐसे 81 शव हैं,जिनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

ऐसी मौतों के बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके दसवें का अनुष्ठान किया गया। जिसमें एक तालाब के किनारे 116 लोगों ने अपना सिर मुंडवाया और नए कपड़े पहने। जिसके बाद उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दिवंगत आत्माओं के लिये समर्पित भोजन भी कराया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हादसे में मृतकों की आत्मा को शांति मिलेगी। 10वें के अनुष्ठान में बहनगा बाजार के 116 लोगों ने सिर मुंडवाया।
बहनागा ब्लॉक की पंचायत समिति के सदस्य शरत राज ने कहा कि ट्रेन हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे में सैकड़ों लोगों की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम को भी पूरा सहयोग दिया। लेकिन जिन लोगों की मौत हो गई उनके शवों अगर परिजन लेने नहीं आए तो प्रशासन की मदद से अंतिम संस्कार भी कराया गया।
शरत राज ने कहा, "हमने सभी 288 लोगों के लिए 10वें दिन का अनुष्ठान करने का फैसला किया। हमें उम्मीद है कि इससे उन्हें शांति मिलेगी।" उन्होंने कहा कि एक सर्व धर्म सभा भी आयोजित की जा रही है। ये सोमवार और मंगलवार को हो रही है। जिसमें दुर्घटना में घायल हुए लोगों की बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications