Bakra Bridge: 'नेपाल में मूसलाधार बारिश, भारत में ढह गया पुल', केंद्र ने झाड़ा पल्ला, सवालों में 'नीतीश सरकार'
Bridge Collapsed In Araria: बिहार के अररिया जिले में गिरे पुल के हिस्से के बाद सियासत तेज़ हो गई है। अररिया के पड़रिया घाट (सिकटी प्रखंड क्षेत्र) पर करोड़ों की लागत से बना पुल ढहने पर विपक्ष ने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
बकरा नदी पर बने पुल के उद्घाटन से पहले ढहने की वजह से सरकार के लचर व्यव्सथा की पोल खुलने लगी है। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि जमकर पहली बारिश हो जाती तो क्या होता? सियासी बयान के बीच यह दलील दी जा रही है कि नेपाल में मूसलाधार बारिश की वजह से सिकटी प्रखंड से होकर गुजरने वाली बकरा नदी में उफान की वजह से पुल ढह गया।

विजय कुमार ने (सिकटी विधायक) ने कहा निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही हुई है। इस वजह से पुल ढहा है। इस मामले में प्रशासन को उच्च स्तरीय जांच करना चाहिए। वहीं अररिया पुल गिरने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर से भी बयान जारी कया गया है।
Recommended Video
नितिन गडकरी के सोशल हैंडल से पोस्ट कर लिखा गया कि अररिया (बिहार) में ढहा पुल का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से नहीं हुआ है। इसका काम बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत चल रहा था।
ग़ौरतलब है कि नितिन गडकरी का पोस्ट उस वक्त आया, जब कांग्रेस ने डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते कहा था कि बिहार में डबल इंजन की सरकार का पुल नदी में बह गया। स्थानीय लोगों की मानें तो पुल का काम पूरा होने के बाद इसे सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड से जोड़ा जाना था।
पुल निर्माण के लिए करीब 12 करोड़ रुपये बजट रखा गया था, पुल के दोनों तरफ़ एप्रोच रोड नहीं बनने की वजह से आवागमन शुरु नहीं हुआ था। अगर आवाजाही शुरू हो जाती तो बड़ा हादसा होने की संभावना थी। ग्रामीणों ने दावा करते हुए कहा कि पुल के स्लैब में दरार दिख रही थी।
इस पूरे मामले में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सहायक इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पुल के संवेदक पर FIR दर्ज करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है, जो कि सात दिनों के अंदर रिपोर्ट देगी।
पुल के ध्वस्त होने की वजह से स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने है। उनका कहना है कि सरकार इसी तरह खोखले काम करती है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications