'बीजेपी से नाराज हैं भगवान बजरंगबली', कर्नाटक में नतीजों से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा दावा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस पर कांग्रेस के बजरंग दल को बैन करने के वादे के बाद चुनावी माहौल में बजरंगबली की जमकर चर्चा हुई। अब बिहार के डिप्टी सीएम ने बीजेपी के प्रदर्शन को बड़ा दावा किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद शनिवार (13) मई को मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने के बाद अब प्रत्याशियों को बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी से बजरंगबली नाराज हैं।
सियासी गहमा गहमी के बीच कर्नाटक चुनाव के नीतीजे आने से ठीक पहले महागठबंधन के नेता बड़े दावे कर रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा पर तंज कसा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान बजरंग बली बीजेपी से नाराज हैं।
कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधान सभा के लिए मतदान 10 मई को खत्म हो गया। इस बार कर्नाटक में रिकॉर्ड मतदान हुआ। राज्य में औसत मतदान 73.19 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए।
अधिकतर एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बीजेपी से बढ़त मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना जताई गई है।
Recommended Video

यह भी पढे़ं: कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर सवालों से बचते नजर आए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- 'हम कल देखेंगे'











Click it and Unblock the Notifications