Sheohar Lok Sabha Seat: युवाओं के रोज़गार पर बोलीं NDA समर्थित प्रत्याशी लवली आनंद, विकास होगा तो...
Lovely Anand Sheohar News: बिहार के शिवहर लोकसभा सीट पर 25 मई को यहां मतदान होगा। चुनावी माहौल जानने मतदादाताओं के बीच वन इंडिया हिंदी की टीम शिवहर लोकसभा क्षेत्र पहुंची। मतदाताओं और प्रत्याशियों से बातचीत की, उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।
शिवहर लोकसभा सीट पर महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर रितू जायसवाल चुनाव लड़ रही हैं। एनडीए की तरफ़ से लवली आनंद (बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी) ने चुनावी ताल ठोकी है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ़ से पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे राणा रंजीत सिंह चुनावी दांव खेल रहे हैं।

इसी क्रम में बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोई चुनौती नही है। केंद्र में पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के काम का डंका बज रहा है। शिवहर की जनता मुझ पर काफी विश्वास कर रही है।
Recommended Video
लवली आनंद ने रोज़गार के मुद्दे पर कहा कि जहां विकास होता है, वहीं रोज़गार सृजन भी होता है। मैं जीतने पर बंद पड़े चीनी मिल को खुलवाऊंगी। इससे युवाओं को रोज़गार मिलेंगे। बिहार सरकार और केंद्र सरकार विकास की सोच रखते हैं। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ और सबका विकास होगा।
लवली आनंद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं भी तो रोज़गार ही है। पीएम मोदी ने सबको आत्मनिर्भर बनाया है, यह भी एक प्रकार का रोज़गार ही है। पहले इतना कुछ नहीं था, विकास होने के साथ ही लोगों को रोज़गार मिलेगा।
लवली आनंद ने कहा कि अगर वह जीतती हैं तो दो प्रमुख मुद्दे होंगे एक तो बंद पड़ चीनी मिल खुलवाना। वहीं दूसरी तरफ़ शिवहर में रेल लाइन लाना प्राथमिकता होगी। अयोध्या में जैसे राम मंदिर का निर्माण हुआ वैसे ही पुनौरा धाम में मां जानकी का भव्य मंदिर निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications