बिहार में कार्यक्रम से पहले Dhirendra Shastri की दिन पर दिन बढ़ रही मुश्किलें, जानिए क्यों ?

Bageshwar Baba के कार्यक्रम को लेकर बिहार में सियासी तूफान आया हुआ है। पक्ष और विपक्ष आर पार की लड़ाई के मूड में नज़र आ रहा है।

Protest Against Dhirendra Shastri:

Protest Against Dhirendra Shastri: बिहार की राजधानी पटना में धीरेंद्र शास्त्री के पांच दिवसीय कार्यक्रम होने से पहले ही बाबा की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही है। सोमवार को पटना सिटी के खाजेकला इलाके में बाबा के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए।

जुलूस निकालते हुए धीरेंद्र शासत्री मुर्दाबाद और धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगो की नारेबाज़ी हुई। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए लोग पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम वाले बाबा ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है।

बाबा ने आराध्य देव राज राजेश्वरी जी के बारे में गलत लफ्ज इस्तेमाल किए हैं, जो कि बर्दाश्त करने लायक नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री अपनी बातों को लेकर माफी मांगें, अगर वह माफी नहीं मांगेगे तो पटना के नौबतपुर में उनके कार्यक्रम को होने नहीं देंगे।

आपको बता दें कि नौबतपुर के तरेत गांव (पटना) में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम 13 मई से शुरू होने वाला है। बाबा के कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से चल रही है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव बाबा के कार्यक्रम के विरोध को लेकर लगातार बयानबाज़ी कर रहे हैं।

एक तरफ बिहार सरकार के मंत्री बाबा के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता बाबा के समर्थन में उतर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार किसी के बाप की जागीर नहीं है जो यहां कार्यक्रम करने से रोक लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+