Bihar b.ed Admit Card: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
पटना। बिहार के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए सीईटी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड http://biharcetbed-lnmu.in/login वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नामांकन के लिए यह परीक्षा 22 सितंबर को होगी।

परीक्षा के लिए हर जिले में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गृह जिला वालों को गृह जिले में ही परीक्षा सेंटर दिया गया है। कोरोना को लेकर परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही परीक्षार्थियों के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों को कई अन्य तरह के निर्देंश दिये गए हैं।
बता दें कि इस परीक्षा में एक लाख 22 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसबार प्रवेश परीक्षा के आधार पर लगभग 35 हजार परीक्षार्थियों का नामांकन होगा। प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन 24 सितंबर को मॉडल उत्तर जारी कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित करायी जा रही है।
एलएनएमयू द्वारा यह परीक्षा मंगलवार, 22 सितंबर 2020 को पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दिन के 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी। परीक्षा में कुल 120 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस पूछे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications