Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, फ्री में बन रहा कार्ड, आप भी ले सकते हैं योजना का लाभ

Jehanabad Ayushman Card News: बिहार के सभी जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन के जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज़हानाबाद लिए जिले की नामचीन शख्सियतों द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु जागरूकता वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अपर समाहर्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सौ फीसद लाभार्थियों को कार्ड निर्गत करने के लिए 18 जुलाई से 31 जुलाई, 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Ayushman card for free treatment up to Rs 5 lakh you can also take advantage of the scheme Bihar

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के नेतृत्व में विशेष अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए जागरूकता वाहन का परिचालन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर सी.एस.सी. (Common Service Center) के वी.एल.ई. (Village Level Entrepreneur) द्वारा कार्ड बनाया जाएगा।

जहानाबाद जिले में कुल 8,38,418 आयुष्मान कार्ड लाभार्थी है, जिसमें अब तक कुल 3,15,099 आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इस विशेष अभियान में शेष बचे कुल 5,23,319 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

जहानाबाद जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों केन्द्रों पर कार्ड बनाने हेतु जिला स्तर से कार्य योजना तैयार की गई है, जिसका दैनिक अनुश्रवण संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और एमओ द्वारा किया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

अपर समाहर्ता ने बताया कि राज्य स्तर से जहानाबाद जिले का दैनिक लक्ष्य 15,000 रखा गया है। कैम्प पर पात्र लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था एवं आपरेटर्स के लैपटॉप, प्रिंटर, बायो-मेट्रिक मशीन एवं एंड्राइड मोबाईल के साथ बैठने की व्यवस्था एम.ओ., जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा की जाएगी।

Beneficiary Login का इस्तेमाल लाभार्थी और अन्य के सहयोग से Ayushman App एवं पोर्टल के माध्यम से Beneficiary Login का उपयोग कर कार्ड निर्माण किया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु जरूरी दस्तावेज राशन कार्ड एवं आधार कार्ड है।

अपर समाहर्ता ने जहानाबाद जिले के सभी जन प्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने-अपने क्षेत्र में लगाये जा रहे कैम्प में सहयोग करेंगे तथा ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कैम्प पर लाने हेतु सहयोग प्रदान करेंगे।

सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी को प्रति वर्ष, प्रति परिवार 05 लाख रूपए मे निःशुल्क इलाज किया जाएगा। देशभर में योजना के तहत लगभग 29 हजार सूचिबद्ध अस्पतालों में 05 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज किया जाएगा।

इलाज से संबंधित सभी सेवाएँ जैसे- दवाई, डॉक्टर का परामर्श, बेड, भोजन, सर्जन, ओटी और आईसीयू इत्यादि निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल से छुट्टी के बाद 15 दिनों तक की जाँच, परामर्श एवं दवाइयां निःशुल्क दिया जाएगा। पहले से मौजूद बीमारियों का इलाज भी पहले दिन से शामिल है।

जागरूकता वाहन का परिचालन 18 से 31 जुलाई, 2024 तक सभी राशनकार्ड धारी परिवार अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने जन वितरण प्रणाली की दुकान से संपर्क करेंगे। निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज के लिए आवश्यक कागजात के रूप में पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड एवं व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड शामिल किया गया है।

विशेष अभियान के बाद वसुधा केन्द्र (सी.एस.सी.) पर आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर काॅल कर सकते है। जीवंत बिहार, सपना हो साकार नारा का आह्वान किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+