बेगूसराय में 'अजब-गज़ब शादी', इलाज करने निकला डॉक्टर, अपहरण कर करवा दी शादी

बिहार में पकड़ौआ विवाह की ख़बर अकसर देखने को मिलती रहती है। पकड़ौआ विवाह की प्रथा दशकों से चली आ रही है। इसमें लड़के का अपहरण कर जबरन शादी करवा दी जाती है।

बेगूसराय, 15 जून 2022। बिहार में पकड़ौआ विवाह की ख़बर अकसर देखने को मिलती रहती है। पकड़ौआ विवाह की प्रथा दशकों से चली आ रही है। इसमें लड़के का अपहरण कर जबरन शादी करवा दी जाती है। ताज़ा मामला बिहार के बेगूसराय ज़िले का है जहां एक वेटनरी डॉक्टर का अपहरण कर जबरन शादी करवा दी गई।

Recommended Video

    Bihar के Begusarai में Pakadua Vivah का मामला, Video के आधार पर जांच जारी | वनइंडिया हिंदी | *News
    युवक का अपहरण की करवा दी गई जबरन शादी

    युवक का अपहरण की करवा दी गई जबरन शादी

    पकड़ौआ शादी के मामले में लड़के के परिजनों ने बता कि एक बीमार जानवर की जांच के लिए सत्यम कुमार को 12 बजे बुलाया गया। जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने इस बात की शिकायत पुलिस में की साथ 3 लोगों पर अपहरण का आरोप भी लगाया। इस बाबत तेघड़ा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसके बेटे का अपहरण कर जबरन शादी करवा दी गई है।

    मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था युवक

    मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था युवक

    बेगूसराय के पुलिस अधिक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लड़के के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की थी। हमने एसएचओ और अन्य अधिकारियों से मामले की जांच करने के लिए कहा है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पिढ़ौली गांव (तेघड़ा थाना क्षेत्र) के निवासी सुबोध कुमार झा ने लिखित आवेदन कर अपने बेटे का अपहरण कर शादी करनी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका बेटा सत्यम कुमार (वेटनरी डॉक्टर) मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका अपहरण कर जबरन शादी करवा दी गई है।

    सत्यम के तलाश में जुटी पुलिस

    सत्यम के तलाश में जुटी पुलिस

    सत्यम के चाचा ने आरोप लगाया है कि हसनपुर गांव के विजय सिंह ने उसके भतीजे का अहरण किया। इसके बाद सत्यम की जबरन शादी करवा दी है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सत्यम की बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई पता चलेगी। उसकी शादी कैसे और किन हालातों में हुई है। वहीं ग्रामीणो का कहना है कि सत्यम के घर वालों ने ज़्यादा दहेज की डिमांड की थी जिसे लड़की पक्ष के लोग देने में असमर्थ थे। यही वजह हो सकता है कि उसका अपहरण कर जबरन शादी करवा दी गई।

    ये भी पढ़ें: बिहार में सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी भाजपा, अब इस अधिकारी ने दोबारा से थामा BJP का दामन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+