Video: प्रेमिका के प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी फरार,समाज की परवाह किए बिना युवती ने दिया बेटे को जन्म,कही ये बात

Aurangabad News Today: औरंगाबाद ज़िले से 9वीं की छात्रा के मां बनने का मामला सामने आया है। वीडियो में सुनिए मां बनने के बाद उसने क्या कहा?

Aurangabad News Hindi 9th class girl gave birth to a baby boy, Boyfriend left her after pregnancy

Aurangabad News Hindi: बिहार के औरंगाबाद ज़िले से प्रेम प्रसंग का आजीबो गरीब मामला सामने आया है। गुरुवार को 9वी की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद युवती ने आपबीती सुनाई। युवती ने कहा कि करीब 1 साल पहले उसकी एक लड़के से मंदिर में मुलाक़ात हुई थी। उससे दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच संबंध बने तो वह गर्भवती हो गई।

युवती ने जब अपने प्रेमी को बताया कि वह प्रेग्नेंट है तो, वह प्रेमिका को छोड़कर भाग गया। इसके बाद युवती ने फ़ैसला किया कि वह बिना समाज की परवाह किए बच्चे को जन्म देगी। इसके बाद से वह खुद अपना खयाल रखने लगी। उसे किसी युवक और युवती ने सदर अस्पताल में दाखिल कराया।

अस्पताल में दाखिल करवाने आई लड़की के बारे में कहा जा रहा है कि वह गर्भवती युवती की बहन थी। युवती ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसके बाद दोनो वहां से भाग निकले। युवती के साथ किसी को नहीं पाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी और NGO से भी संपर्क साधा।

मां बनी युवती ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ, उसे कोई भी टाल नहीं सकता था। जिस लड़के की वजह से ये सब हुआ उस पर भी दबाव नहीं बनाऊंगी। बच्चे को मैंने जन्म दिया है, उसकी परवरिश खुद करूंगी। पूरी तरह से अपने बच्चे का ख्याल रखूंगी।

युवती के बार में मिली जानकारी के मुताबिक, उसके पिता नहीं हैं। मां है, लेकिन उन्होंने बच्चे को अपनाने साफ मना कर दिया है। युवती से उसके परिवार और घर का पता पूछने पर कुछ भी नहीं बता रही है। बस इतना ही बता रही है कि वह कमरा किराए पर लेकर पढ़ाई करती थी। करीब 1 साल पहले एक युवक से मंदिर में मुलाक़ात हुई थी।

युवती ने कहा कि उस वक्त कम उम्र की वजह से अच्छे-बुरे की समझ नहीं थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और ये सब हो गया। जब प्रेग्रनेंट हुई तो, युवक को बताया। गर्भवती हूं सुनने के बाद से प्रेमी ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद युवती ने भी संपर्क साधने की कोशिश नहीं की।

मां बनी युवती ने कहा कि जैसे मेरे साथ हुआ है, ऐसा किस और लड़की के साथ नहीं हो, इसलिए लड़कियों को चाहिए कि सोच समझकर क़दम उठाए। वहीं अस्पताल प्रबंधन के NGO से संपर्क साधने के बाद आरोहन एडॉप्शन एजेंसी (कर्मा रोड) नर्स गीतांजली कुमारी अस्पताल पहुंची।

गीतांजली कुमारी ने छात्रा से मुलाकात कर उसका और बच्चे का हाल जाना। वहीं उन्होंने कहा कि युवती के हिम्मत की काबिले तारीफ़ है। हम लोगों की संस्था से युवती के लिए हर संभव मदद की जाएगी। वहीं इस मामले में अस्पताल में मौजूद लड़की के फ़ैसले पर लोग हैरत में पड़े हुए हैं और हिम्मत की तारीफ़ भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+