Aurangabad News: ‘पहाड़ के पास झोपड़ी, अंदर नक्सली’, लम्बे अरसे फरार स्थायी वारंटी फिल्मी अंदाज़ में गिरफ्तार
Aurangabad News: औरंगबाद पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। 15 अक्टूबर बुधवार को पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के द्वारा अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई। इसके साथ ही सभी थाना अध्यक्षों को फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश जारी किया गया।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अमित कुमार (SDPO) ने बताया कि कासमा थाना अन्तर्गत कांड संख्या-22/90 में फरार चल रहे नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां उम्र 50 वर्ष (पिता स्व० रामदेव भुईया उर्फ सत्यदेव भुईया) निवासी दुग्गुल टोला जगरूप बीगहा (थाना-कासमा जिला-औरंगाबाद) के जागरू विघा गांव आने की सूचना थाना अध्यक्ष इमरान आलम को हुई।

Recommended Video
थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारी से अवगत कराते हुए दल बल के साथ घेराबंदी की गई। देर रात करीब 2 बजे कर कई कांडों में फरार चल रहे नक्सली को जागरू को विघा गांव स्थित चाल्डो पहाड़ के बगल में चाट पर बने झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया।
55 वर्षीय तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां स्व. रामदेव भुईया उर्फ सत्यदेव भुईया का पुत्र है। जो कि दुग्गुल टोला जगरूप बीगहा, थाना-कासमा जिला औरंगाबाद का रहने वाला है। इसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसका लंबा अपराधिक इतिहास रहा है।
कासमा थाना कांड संख्या-22/90, दिनांक 19.05.90, धारा-364/302/34 भा.द.वि, कासमा थाना कांड संख्या-14/14, दिनांक 4.4.14, घारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 17 C.L.A. एक्ट और 10 U.A.P एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
खुदवा थाना कांड संख्या-12/13, धारा-147/149/341/427/435/384 भा.द.वि. 27 आर्म्स एक्ट, और 17 C.L.A. एक्ट, खुदवा थाना कांड संख्या-47/13, धारा-147/148/149/427/302 भा.द.वि, 3/4 वि. पदा.अधि., 3/4/5 PDPP एक्ट, 17 C.L.A. एक्ट 10/20 U.A.P. एक्ट
सलैया थाना कांड संख्या-10/14, दिनांक-24.02.14 6 धारा-147/148/ 149/307/353/124 (ए) भा.द.वि., 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 3/4 वि.पदा.अधि., 17 C.L.A.एक्ट तथा 10/20 U.A.P. एक्ट, सलैया थाना कांड संख्या-34/14, दिनांक-23.07.14 धारा-147/148/149/435 भा.द.वि और 27 आर्म्स एवं 17 C.L.A.एक्ट, मदनपुर थाना कांड संख्या-40/2000, दिनांक-29.03.20, धारा-147/148/ 149/302 भा.द.वि. 27 आर्म्स एवं 17 C.L.A. एक्ट के तहत मामला दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications