औरंगाबादः गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए ब्वॉयफ्रेंड ने रात में बुलाया फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि आरोपित विशाल कुमार ने उसे फोन कर घर से बाहर खेत की तरफ बुलाया था। फिर वहां उसके साथ उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान विशाल के दोस्त अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्वकर्मा ने भी युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बीते गुरुवार की रात की घटना है।

aurangabad boyfriend did msideed with girlfriend help of friends

वहीं वारदात की जानकारी शुक्रवार को पुलिस को दी गई। इसके बाद पीड़ित युवती और परिजनों को महिला थाना, औरंगाबाद भेज दिया गया। यहां युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि एक आरोपी युवक विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल चार लोगों को गैंगरेप की इस वारदात में आरोपित बनाया गया है। सभी आरोपित देव थाना क्षेत्र के जम्हरिया गांव के निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि युवती के पहले से ही विशाल कुमार के साथ संबंध थे और उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इधर गिरफ्तार युवक विशाल कुमार ने कहा कि उसका कभी भी युवती के साथ शारीरिक संबंध नहीं रहे हैं। वह मेडिकल जांच के लिए तैयार है। उसने कहा कि उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+