सावधान! कहीं आप भी ना हो जाएं Deep Fake का शिकार, इंस्टाग्राम के ज़रिए दोस्ती के बाद कर देता था कांड

Deep Fake Video: बिहार में साइबर अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, पिछले दिनों AIMIM विधायक अख्तरुल इमान का फेसबुक पेज हैक कर उस पर अपराधियों ने गंदी तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दी। वहीं अब साइबर अपराध से जुड़ा एक मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने रांची की 8 युवतियों का डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

डीपफेक वीडियो मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम के ज़रिए युवतियों से दोस्ती की और उसके अकाउंट से तस्वीर वगैरह निकाल ली। इसके बाद डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Attention you may also become a victim of Deep Fake, scam after making friends through social site

बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले का रहने वाला आरोपी विवेक कुमार शाह को रांची पुलिस ने मुजफ्फरपुर से ही गिरफ्तार किया। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता की मानें तो पुलिस को आरोपी के पास से लड़कियों की तस्वीर और सोशल मीडिया की फर्जी आईडी का स्क्रीन शॉट भी मिला है।

राजकुमार महता (एसपी रांची) ने बताया कि कुछ नाबालिंग छात्राएं दो दिन पहले उनसे मिलने पहुंची थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर डीपफेक के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। छात्राओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए टीम गठित की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की टीम ने साइबरा टीम के साथ मिल गुप्त तरीके से आरोपी के खिलाफ जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद टीम को गुरुवार की रात में मुजफ्फरपुर भेजा गया। स्थानीय पुलिस (मुजफ्फरपुर पुलिस) की मदद से शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार हुआ। शनिवार को राचीं पुलिस आरोपी को लेकर रांची पहुंची। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई और लड़कियों के इस तरह के डीपफेक वीडियो बनाकर पहले भी वायरल कर चुका है।

आप भी कहीं डीपफेक वीडियो का शिकार नहीं हो जाएं इसलिए कुछ सावधानियां ज़रूर बरतें। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करने से परहेज़ करें, किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती नहीं करें। अंजान व्यक्ति के साथ अपनी जानकारी साझा नहीं करें। डीपफेक वीडियो का तुरंत साइबर पुलि को शिकायत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+