Press Card के ज़रिए कर देता था अकाउंट खाली, नए तरीके से ठगी कर रहे थे शातिर
Press Card पूर्णिया के एक युवक ने बताया कि पुरानी बस स्टैंड एटीएम के पास कुछ लोग मीडियाकर्मी बताते हुए रिपोर्टिंग कर रहे थे। इस दौरान एटीएम से एक आदमी पैसा निकालने गया तो उसे निकासी करने में कुछ दिक्कत हो रही थी।
Press Card : बिहार में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, कहीं ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी हो रही है, तो कहीं लोन दिलाने के नाम पर, शातिर ठग एटीएम बदल कर भी ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए वह प्रेस कार्ड तक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के पूर्णिया ज़िले का है, जहां पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह को बेनक़ाब किया है। पुलिस 6 शातिरों को गिरफ्तार करते हुए 135 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। इसके साथ ही उनके पास से फ़र्ज़ी प्रेस कार्ड भी मिला है। इनके शातिर तरीक़ से ठगी करने के मामले को देख कर पुलिस भी हैरान रह गई।

नए तरीके से ठगी कर रहे थे शातिर
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। हालांकि अब लोग इस तरह की ठगी से बखूबी वाक़िफ हो चुके हैं। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान सतर्कता भी बरत रहे हैं। इसके बावजूद कई इलाकों में अभी भी ठग नए-नए तरीक़े से ठगी कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। पूर्णिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रेस कार्ड दिखाकर लोगों को अपने भरोसे में लिया और फिर एटीएम बदल कर ठगी कर ली। अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोगो मीडिया कर्मी समझकर अंजान पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। शातिर इसी का फ़ायदा उठाते हुए लोगों को शिकार बना लेते हैं।

मीडियाकर्मी बताकर कर रहे थे ठगी
पूर्णिया के एक युवक ने बताया कि पुरानी बस स्टैंड एटीएम के पास कुछ लोग मीडियाकर्मी बताते हुए रिपोर्टिंग कर रहे थे। इस दौरान एटीएम से एक आदमी पैसा निकालने गया तो उसे निकासी करने में कुछ दिक्कत हो रही थी। तो उसने मीडियाकर्मी समझकर उससे मदद मांगी तो ठग ने झांसे में लेते हुए एटीएम कार्ड ही बदल लिया। इतने में संबंधित व्यक्ति ने उसकी जालसाज़ी समझ ली। फिर विवाद शुरू हो गया। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौक़े पर पर पुलिस पहुंची।

ग्रामीण इलाके के लोगों को लगाता था चूना
पुलिस को देखने के बाद शातिर वहां से भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से विभिन्न बैंको के 135 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल, 5 बाइक और फ़र्ज़ी प्रेस कार्ड भी बरामद किया। ग़ौरतलब है कि उनके पास से एएसआई का मोबाइल भी बरामद हुआ, जिनकी शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पूर्णिया से लेकर बायसी डगरूवा तक शातिरों का गैंग सक्रिय रहता था। ग्रामीण इलाके के लोगों से मदद के नाम पर ठगी कर लेता था। गैंग का एक व्यक्ति एटीएम बदलकर लोगों को बातों में फंसाता था और दूसरा आरोपी एटीएम से पैसे निकाल लेता था।

6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि शातिरों के गैंग में बिहार के विभिन्न जिलों के ठग शामिल हैं। पुलिस ने मोनू कुमार सिंह (अररिया), आशीष कुमार सिंह (अररिया), राजेश कुमार उर्फ राजीव कुमार सिंह (पूर्णिया), प्रशांत कुमार सिंह (पूर्णिया), टिंकू सिंह (सहरसा) और परमवीर कुमार सिंह (बख्तियारपुर मानसी) को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: पोते को बचाने के लिए दादा ने लगाई छलांग और पलट गई नाव, शख्स ने बताया आंखों देखा हाल
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications