‘यह कलाकार तो ट्रू कॉपी बना देता है’, नीरज चोपड़ा को मधुरेंद्र की अनोखी बधाई पर बोले लोग, कला के हुए कायल
Art On Peepal Leaves: भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को इस खबर की जानकारी होते ही भारतीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने उनको बधाई देने के लिए पिपल के हरे पत्तों पर अपनी अनोखी कलाकृति बनाई और लिखा है 'सिल्वर इंडिया'।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कलाकारी के माध्यम से खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के नीरज चोपड़ा पहले एथलीट हैं, जिन्होंने दो ओलंपिक पदक जीता है। पिछले कुछ वक्त से वह लगातार उपलब्धियां हासिल कर देश के लोगों को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Recommended Video
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ के साथ दूसरे स्थान पर रहे और लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीतने में सफल रहे। मौके पर मौजूद सैकड़ो युवाओं ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई देते सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कलाकार तो ट्रू कॉपी बना देता है।
अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर भी अपनी अनूठी कलाकृति के ज़रिए से देशवासियों को नागपंचमी की बधाई दी। पिपल के हरे पत्तों पर बड़ा फन वाले दो नागों से लिपटे शिवलिंग को बनाई है।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कहा कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें दूध पिलाने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
आपको बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र हमें अपनी कलाकृति के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण तिथियों और ज्वलंत मुद्दों पर अपनी कलाकृति बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने में जुटे रहते हैं। आज इनकी यह कला देश- दुनियां में चर्चा का विषय बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications