Assam Election: तेजस्वी यादव बोले- असम में गठबंधन के साथ चुनाव में उतरेंगे

गुवाहाटी/पटना : पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी पार्टियों ने अपनी सियासी गणित लगाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते असम के गुवाहाटी में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे, जहां असम में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने साफ कर दिया कि वो असम के रण में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आरजेडी समान विचाराधारा वाले दलों से गठबंधन कर असम में आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

RJD leader Tejashwi Yadav

गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि असम नॉर्थ ईस्ट का गेट-वे है। हम सभी का दायित्व बनता है कि असम से जुड़े जो मुद्दे हैं, जो समस्याएं हैं, जन आकांक्षाएं हैं, उन मुद्दों के साथ हम भी जनता के साथ खड़े हों। हमारी पार्टी ने तय किया है कि हम असम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी और हम अब विस्तार करना चाहते हैं। असम उत्तरपूर्व का प्रवेश द्वार है। हमने असम में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने गठबंधन के बारे में कांग्रेस के साथ चर्चा की है और अजमल साहब (AIUDF) से भी बात करेंगे।

आपको बता दें कि देश के पूर्वोत्तर में असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जिनके लिए यहां तीन चरणों में चुनाव होंगे। यहां 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को वोट डलेंगे। बहुमत के लिए 64 सीटों का आंकड़ा छूना होगा। अगर जनसंख्या की बात करें तो यहां की 3.09 करोड़ पॉपुलेशन है। 2016 में असम में भाजपा ने पहली बार सर्वानंद सोनवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। राज्य में मुख्य लड़ाई भाजपा-कांग्रेस के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+