बिहार के गिरफ्तार टॉपर की एक और काली करतूत आई सामने

पटना। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से अप्रैल में संपन्न कराए गए 12 वीं की परीक्षा के बाद इस बार भी टॉपर पर सवाल खड़े हो गए।

आर्ट्स स्ट्रीम से टॉपर रहे गणेश कुमार को पुलिस ने शुक्रवार (2 जून) देर रात गिरफ्तार कर दिया। शनिवार को सूत्रों ने बताया कि 10 वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान भी इसने दूसरे नाम से परीक्षा दी थी।

बिहार के गिरफ्तार टॉपर की एक और काली करतूत आई सामने

रिजल्ट हुआ रद्द

बता दें कि शुक्रवार को गणेश कुमार का परीक्षा परिणाम तत्काल प्रभाव से रद्द कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि गुरूवार (1 जून) को बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गणेश कुमार और उसके परीक्षा परिणाम को क्लीन चिट दे दिया था।

गणेश, सुर्खियों में तब आए जब एक निजी समाचार चैनल के पत्रकार के मामूली सवालों का वो जवाब नहीं दे पाए। उन्हें बोर्ड में 82.6 फीसदी मिले थे।

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार BSEB सूत्रों ने कहा कि गणेश ने 10वीं की परीक्षा साल 1990 में गणेश राम नाम से दी थी। जिसमें उसकी जन्मतिथि 7 नवंबर 1975 बताई गई थी। उसने संयुक्त बिहार (झारखंड समेत) के गिरीडीह स्थित सीआर एसआर हाईस्कूल से परीक्षाा दी थी। उसने साल 1992 में 12वीं की परीक्षा झुमरी तलैया में दी, जो की अब झारखंड में है।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा

हालांकि BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह भी कहा कि हमने सभी प्रकार के सत्यापन किए हैं। उसके अंको की पुष्टि हो चुकी है और उसके सभी अंक उचित हैं।

गिरफ्तारी होने के बाद गणेश कुमार ने पत्रकारों के समाने कहा कि जाने अनजाने गलती हो गई। गणेश ने किशोर कुमार का गाना 'मेरा जीवन कोरा कागज, कोरा ही रह गया, भी गाया।

बोर्ड, आरएनएसजेएन उत्क्रमित मध्य विद्यालय समस्तीपुर के खिलाफ भी मामला दर्ज करेगा, जिसने गणेश कुमार का फर्जी उम्र में एडमिशन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+