अररियाः मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन आरोपित गिरफ्तार

अररिया। बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिसौना इलाके में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है, जहां भीड़ ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक युवक की पहचान मोहर्रम के रूप में हुई है। वहीं हत्या के इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध के चलते अररिया शहर में दहशत का माहौल है। युवक के हत्या की वजह मोबाइल चोरी का आरोप है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोबाइल चोरी करते वक्त लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एक कमरे में बंधक बनाकर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

araria mob killed young boy in accused of mobile theft

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे अररिया एसआई ह्रदयकांत ने बताया कि इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का नाम मुहर्रम है, जो नगर थाना क्षेत्र के सिसौना वार्ड का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत ने कहा कि ऐसी सूचना मिली थी कि एक युवक की सिसौना में मौत हुई है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सहित एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को आरोपितों को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। एसपी हृदयकान्त ने मीडिया को बताया कि यह वारदात मॉब लिंचिंग कि है या नहीं इसकी गहन जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद शहरी इलाके में दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+