छात्रा से अश्लील हरकत कर रहे हेडमास्टर को भीड़ ने जमकर कूटा

ऑफिस का दरवाजा बंद कर हेडमास्टर छात्रा से अश्लील हरकतें करने लगा। हेडमास्टर के चंगुल से छूटकर भागी लड़की ने परिजनों को बताया तो बवाल हो गया।

पटना। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरकारी स्कूल में प्रकाश में आया है। स्कूल में नामांकन कराने गई छात्रा के साथ स्कूल के हेडमास्टर ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। लड़की किसी तरह बहाना बनाकर हेड मास्टर की चंगुल से भागते हुए गांव पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवारवालों के साथ-साथ गांव के लोग उग्र हो गए। गुस्साए लोगों ने स्कूल पहुंचकर हेडमास्टर की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस हेडमास्टर को थाने ले गई।

छात्रा से अश्लील हरकत कर रहे हेडमास्टर को भीड़ ने जमकर कूटा

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर बाड़ा में गांव की ही रहने वाली एक लड़की सातवीं क्लास में नामांकन के लिए स्कूल पहुंची थी। वहां लड़की से स्कूल के हेड मास्टर शत्रुघ्न पासवान ने पूछताछ की और नामांकन के लिए अपने कक्ष में बुलाया। जैसे ही लड़की हेडमास्टर के कक्ष में गई, वो कार्यालय का दरवाजा बंद कर लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। अश्लील हरकतों को देख लड़की काफी घबरा गई और उसके चंगुल से निकलते हुए अपने घर पहुंची तथा मामले की जानकारी अपनी मां को बताई।

छात्रा से अश्लील हरकत कर रहे हेडमास्टर को भीड़ ने जमकर कूटा

हेडमास्टर की करतूत को सुनते ही परिवारवाले उग्र हो गए और गांववालों के साथ मिलकर स्कूल पहुंचे। वहां हेडमास्टर की लात-जूते से धुनाई कर दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ओपी थाना अध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद ने बताया कि एक मास्टर के साथ ग्रामीणों की पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हेडमास्टर की पिटाई कर रहे उग्र ग्रामीण उसे पुलिस के हवाले करना नहीं चाह रहे थे। उनका कहना था कि मास्टर ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है और कई बार माफी मांग चुका है। फिलहाल पुलिस पीड़ित लड़की तथा उसके परिवार वाले की लिखी शिकायत के आधार पर हेडमास्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

वही कुढ़नी के बीईओ रेणु पांडेय से जब मास्टर की अश्लील हरकतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मास्टर की हरकत वाकई शर्मनाक है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद हेडमास्टर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+