Bihar Chunav: अनंत सिंह के साथ हुआ 'धमाका', मंच टूटा और 'बाहुबली' धड़ाम! देखें वायरल वीडियो!

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके चुनावी प्रचार के दौरान का है, जब समर्थकों से खचाखच भरे एक छोटे मंच पर वे मौजूद थे।

तभी अचानक मंच टूट गया और अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ धड़ाम से नीचे जा गिरे। इस अप्रत्याशित घटना ने न सिर्फ मौके पर अफरा-तफरी मचा दी, बल्कि पूरे राज्य के सियासी गलियारों में भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

anant singh mokama stage collapse

समर्थकों की भारी भीड़ ने तोड़ा मंच

मोकामा के पूर्वी इलाके में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह का 'तूफानी संपर्क अभियान' पूरे जोर पर था। रामपुर-डूमरा गांव में उनके उत्साही समर्थकों ने एक छोटा सा मंच तैयार किया था। जब बाहुबली नेता अनंत सिंह इस गांव में पहुंचे, तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। मंच की क्षमता से कहीं अधिक समर्थक उस पर चढ़ गए, जिसका परिणाम यह हुआ कि समर्थकों के भारी दबाव के चलते छोटा सा मंच धड़ाम से टूट गया।

ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: चिराग पासवान की सीट पर NDA ने उतारा 'नया खिलाड़ी', निर्दलीय उम्मीदवार को दिया समर्थन

भाषण के दौरान हुआ हादसा

अनंत सिंह मंच पर विराजमान थे और उनके एक समर्थक ने माइक थामकर जोरदार भाषण देना शुरू कर दिया। चुनावी माहौल में समर्थक अनंत सिंह के हक में वोट करने की अपील कर रहे थे और जेडीयू जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जैसे ही समर्थक ने अनंत बाबू जिंदाबाद का नारा लगाया, मंच उसी क्षण चरमराकर टूट गया। यह घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

अनंत सिंह और अन्य भी गिरे मंच टूटते ही अनंत सिंह धड़ाम से नीचे जा गिरे। उनके साथ मंच पर मौजूद अन्य लोग और समर्थक भी संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में तुरंत अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने बाहुबली नेता अनंत सिंह और अन्य गिरे हुए लोगों को टूटे मंच के मलबे से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

थोड़ी देर के लिए बना भगदड़ का माहौल

हालांकि, अनंत सिंह सुरक्षित हैं इस अप्रत्याशित घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए भगदड़ का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में बाहुबली नेता अनंत सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उनके साथ गिरे अन्य लोग भी मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकल गए। यह घटना चुनावी प्रचार के दौरान सुरक्षा मानकों और समर्थकों के उत्साह पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: इन 6 जिलों के EVM में नहीं दिखेगा 'कमल का फूल', जानें BJP ने यहां क्यों नहीं उतारे उम्मीदवार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+