अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां तेज, नीतीश से तेजस्वी तक सबको न्योता, किसकी एंट्री बैन?

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। 25 नवंबर 2026 को होने वाली इस शादी को लेकर उनके पैतृक गांव लदमा में अभी से रौनक दिखने लगी है। गांव में टेंट और पंडाल लगाने के साथ ही दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अनंत सिंह खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने शादी में बिहार के कई बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों को बुलाने की बात कही है। हालांकि, एक नाम ऐसा भी है जिसे लेकर उन्होंने साफ कर दिया है कि उसे शादी का न्योता नहीं मिलेगा। यह नाम जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार का है।

Anant Singh Daughter Wedding

नीतीश से तेजस्वी तक को देंगे न्योता

एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने बेटी की शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, ललन सिंह, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव समेत सभी को शादी में बुलाएंगे। उनके मुताबिक, उनका किसी से विरोध नहीं है। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नीरज कुमार को नहीं बुलाएंगे।

चुनाव के दौरान बढ़ी थी दोनों के बीच दूरी

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहे हैं। हाल ही में पटना स्नातक सीट पर हुए एमएलसी चुनाव के दौरान दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

इस चुनाव में जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज के समर्थन में प्रचार किया था। हालांकि, डॉ. अनुज चुनाव हार गए और नीरज कुमार ने जीत दर्ज की। अब अनंत सिंह के ताजा बयान से साफ हो गया है कि चुनावी खींचतान का असर शादी के न्योते पर भी दिखाई दे रहा है।

"हम जो करते हैं, बढ़िया करते हैं"

शादी की तैयारियों और उनके भव्य आयोजन को लेकर अनंत सिंह ने कहा, ''हम सब दिन जो करते हैं, वो बढ़िया ही करते हैं। यह कोई नई बात नहीं है।'' शादी में अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी गायक पवन सिंह और अनुपमा यादव के आने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रेम से आ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि शादी में पूरे बिहार को न्योता दिया गया है।

अमेरिका में रहते हैं होने वाले दामाद

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होने वाली है। उनके होने वाले दामाद का नाम ऋषिकेश है, जो अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। शादी को लेकर गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं और अनंत सिंह खुद हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+