बिहारः पूर्व डीएम की हत्या के मामले में सजा काट रहे आनंद मोहन जेल में अनशन पर बैठे

सहरसा। बिहार के गोपालगंज जिले के पूर्व डीएम जी, कृष्णैया की हत्या के मामले में सहरसा जेल में सजा काट रहे बाहुबली सांसद आनंद मोहन अनशन पर बैठे हुए हैं। जेल की मूलभूत समस्याओं को लेकर आनंद मोहन के इस अनशन में अन्य कैदी भी शामिल हैं। आनंद मोहन ने ये साफ कर दिया है कि जब तक जेल में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती हैं, अनशन जारी रहेगा। बता दें कि गोपालगंज के पूर्व डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में निचली अदालत ने आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई थी।

anand mohan do protest in saharsa district

हालांकि लोअर कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया। लेकिन पूर्व सांसद आनंद मोहन ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं देते हुए हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। आपको बता दें कि आनंद मोहन के परिजन कोरोना की वजह से आनंद मोहन की सेहत को लेकर लगातार चिंता जताते रहते हैं। साथ ही आनंद मोहन की रिहाई को लेकर मुहिम भी छेड़ रखी है। गौरतलब है की आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद राजद से विधायक है।

सहरसा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आनंद मोहन ने अपनी मांगों को लेकर कारा महानिरीक्षक को पत्र भी लिखा है। इस पत्र की प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+