Bihar Politics: सियासी घमासान के बीच राजद का 'नीतीश प्रेम', तेजस्वी यादव ने कही ये बात
RJD Stand On Bihar CM Nitish: बिहार में सियासी तूफान मचा हुआ है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खामोशी एख्तियार की हुई है। वहीं राजद नेताओं में बेचैनी देखने को मिल रही है, तो भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल है। इन्हीं सब सियासी दांवपेंच के बीच राजद का नीतीश प्रेम उभर कर सामने आया है।
सूत्रों की मानें तो पटना में राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से साथ बैठक की, उन्होंने अपने नेताओं से मुख़ातिब होते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं।

बिहार में की 'महागठबंधन' सरकार में राजद ने अपने सहयोगी दलों का हमेशा ही सम्मान किया है। राजद ने हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इज़्ज़त की है। सीएम नीतीश कुमार मेरे साथ मंच पर बैठते थे पूछते थे कि '2005 से पहले बिहार में क्या था? मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी।
मौजूदा वक्त में जनता हम लोगों के साथ हैं, जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर के दिखाया है। चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि हो। 'बिहार में अभी खेल होना बाकी है'।
आपको बता दें कि बिहार में पिछले दो दिनों से यह चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाकर सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज शाम 7 बजे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
रविवार को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। भाजपा नेता अश्वनि कुमार चौबे के साथ सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर वायरल होने के बाद संभावनाओं की सियासत और भी तेज़ हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि सीएम नीतीश कुमार का अगल क़दन क्या होता है?












Click it and Unblock the Notifications