Bihar Politics: सियासी दांवपेंच के बीच सुशील मोदी का दावा, NDA सिद्ध करेगी बहुमत

Bihar Political News: बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। संभावनाओँ की सियासत के बाच यह खबर आ रही है कि, जदयू के चार विधायक पार्टी की पहुंच से बाहर हैं। इन विधायकों में बरबीघा (शेखपुरा) से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार का पता नहीं चल पा रहा है।

जदयू की महिला नेत्री विधायक बीमा भारती, विधायक दिलीप राय और जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार पार्टी के संपर्क में नहीं बताये जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एनडीए के बहुमत सिद्ध करने का दावा किया है।

Amidst political maneuvering, BJP Sushil Modi claims, NDA will prove majority Bihar Politics

भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सदन में सोमवार को एनडीए विधायक एकजुट होकर बहुमत साबित करेंगे। विपक्ष के 'खेला होने का' झूठ तार-तार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस वक्त पीएम मोदी मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य रखा है।

एनडीए गठबंधन के नेताओं में तीसरी बार सरकार बनाने का आत्मविश्वास बरक़रार है, उस वक्त बिहार में एनडीए का कोई भी विधायक विपक्ष की डूबती नाव पर सवार क्यों होना चाहेगा? इसके साथ ही सुशील मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष को जनादेश का सम्मान करते हुए राज्य में नई सरकार बनने के साथ ही खुद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था। अगर वह करते और संसदीय परंपरा का पालन करते, तो सियासी गलियारों में जो गैर ज़रूरी तनाव पैदा हुए हैं, उससे बचा जा सकता था।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा करते हुए कहा कि एनडीए के सभी 128 विधायक एक प्लैटफॉर्म पर साथ खड़े हैं। लालू प्रसाद यादव के इशारे पर चल रहे कुटिल अभियान पर ज़रूर जीत हासिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+