3 साल के लावारिस बच्चे को मिले अमेरिका के माता और पिता, अब गुज़रेगी विदेश में ज़िंदगी
पटना की सड़को मिले लावारिश बच्चे को अमेरिकन दंपती ने गोद लिया है, कागज़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उसे अमेरिका ले जाने की तैयारी की जा रही है।
Bihar News: मां-बाप का साया बच्चों पर होना बहुत ज़रूरी होता है, एक लावारिस बच्चे का दर्द उससे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता। इंसान उसकी मां और पिता की कमी तो पूरी नहीं कर सकता लेकिन बच्चे की ज़िंदगी को संवार ज़रूर सकता है। कहते हैं ना इंसान अपनी किस्मत खुद साथ लेकर आता है, उसकी ज़िदगी का हर प्रोग्राम तय ऊपर से ही तय रहता है। बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे मां-बाप ने तो बेसहारा छोड़ दिया लेकिन उसे विदेशी माता और पिता का सहारा मिल गया है।

लावारिस बच्चे को मिले अमेरिका के माता और पिता
पटना की सड़कों पर जिंदगी गुज़ारने को मजबूर 3 साल के मासूम बच्चे अर्जित को अमेरिकी दंपती ने गोद लिया है। दानापुर में गुरुवार के दिन अमेरिकी दंपती ने अनुमंडल पदाधिकारी की सहमति से गोद ले लिया है। अर्जित की परवरिश अब विदेश में होगी। अमेरिका से आए हुए दंपती ने काग़ज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अर्जित (लावारिस बच्चा) के पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। बच्चे का पासपोर्ट मिलते ही डॉक्टर कर्निल रे मिलर और उनकी पत्नी कैथरिन सुलिवान मिलर उसे लेकर अमेरिका के चले जाएंगे।
Recommended Video

अमेरिकी दंपती ने लिया बच्चे को गोद
दानापुर की एक निजी संस्था को विक्रम थाना क्षेत्र के भादवा गांव से तीन साल पहले एक लावारिस बच्चा अर्जित मिला था। बच्चे के माता-पिता की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद संस्था ने ही अर्जित को अपना लिया और उसकी परवरिश शुरू कर दी। गुरुवार को अमेरिका के दंपती की निगाह बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने उसे गोद लेने की ख्वाहिश का इज़हार किया। संस्था ने दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी को इसी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने अमेरिकी दंपती की बातों पर सहमति दर्ज की।

अमेरिका में होगी अर्जित की परवरिश
दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह की सहमति के बाद अर्जित के पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। 2 दिन के अंदर पासपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पासपोर्ट मिलने के बाद अर्जित अपने अमेरिकी माता-पिता के साथ विदेश चला जाएगा। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए संस्था कर्मी सविता कुमारी ने बताया कि कर्निल रे मिलर अमेरिका में डॉक्टर हैं, वह अपनी पत्नी के साथ गुरुवार संस्था में आए थे और अर्जित कुमार को अपने साथ ले जाने की काग़ज़ी कार्रवाई पूरी कर ली है। पासपोर्ट मिल जाने के बाद अर्जित अमेरिका चला जाएगा और वहीं उसकी परवरिश भी होगी।
ये भी पढ़ें: MMA Fighter: Bihar के बॉक्सर ने किया इंग्लैंड के खिलाड़ी को Knockout , जानिए कौन हैं श्यामानंद ?












Click it and Unblock the Notifications