अखिल भारतीय अर्धसैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 की हुई भव्य शुरूआत
Bihar News: बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 फरवरी को केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय अर्धसैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का आज भव्य शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार की शाम पटना के राजवंशी नगर स्थित उर्जा ऑडिटोरियम में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्य-सचिव अमृतलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत शामिल हए। जिनका आयोजन समिति के अध्यक्ष-सह-सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग प्रणव कुमार और वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार ने स्वागत किया।

इसके बाद विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट करके झांकी निकाली गई और मंच के सामने से गुजरते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर, छत्तीसगढ़, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, दिल्ली एनसीआर की टीमों ने बारी बारी से मंच से गुजरते हुए उपस्थित गणमान्य अतिथियों और दर्शकों का अभिवादन किया।

इसके बाद सभागार में मंच पर पर दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। पुस्तक विमोचन के पश्चात अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने उपस्थित प्रतिभागियों और दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतनी संख्या में आप लोग विभिन्न राज्यों से यहां आए हैं यह गर्व का विषय है।

बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने कहा "बिहार ही अकेला राज्य है जहां उगते सूरज के साथ ही डूबते हुए सूरज को भी अर्घ्य दिया जाता है। आप लोग जब अपने घर -राज्य जाएंगे तो आपके साथ बिहार की अच्छी यादें होनी चाहिए। एक तरह से आप लोग बिहार के ब्रांड एंबेसिडर के तौर पर यहां से जाएंगे और यहां की अच्छी छवि देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाएंगे।"

आयोजन समिति के अध्यक्ष-सह-सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग प्रणव कुमार कहा कि आप लोग का बिहार की धरती पर स्वागत है। आप लोग समय निकालकर कला-संस्कृति के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका अदा कर रहे हैं यह गर्व विषय है। उन्होंने कहा आप लोगों का जोश देखते ही बनता है। इसी से पता चलता है कि आप लोग कितनी तैयारी के साथ इस प्रतियोगिता में भागीदारी करने के लिए आए हैं।
इसके बाद मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात की टीमों ने भी अपने-अपने राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications