RJD का दामन छोड़ LJP में शामिल हुए आकाश यादव, मंत्री पशुपति पारस ने दिलाई सदस्यता

पटना। बिहार में छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आकाश यादव ने शुक्रवार की शाम को लोक जनशक्ति पार्टी ( पारस गुट ) का दामन थाम लिया। आकाश यादव को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आकाश यादव को लोजपा छात्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

akash yadav left rjd and join ljp in presence of pashupati kumar paras

वहीं एक निजी चैनल से बात करते हुए आकाश यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और एलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस जी ने एक कार्यकर्ता के दर्द को समझा है। उन्होंने मुझे काम करने का मौका दिया। मुझे जिस तरह से छात्र आरजेडी से हटाया गया, वह गलत था। राजनीति को कलंकित करने का काम हुआ है। तेजस्वी यादव अगर मुझे हटाना चाहते थे, तो मुझे बुलाकर समझाते। आज ये दिन नहीं देखना पड़ता।

वहीं कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि आकाश यादव की पार्टी में आने से युवाओं को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधा है और कहा है कि वह रास्ते से भटके हुए युवा हैं। एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने कहा कि आकाश ने संघर्ष किया है। बता दें कि हाल ही में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आकाश यादव को युवा आरजेडी अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनकी जगह गगन कुमार को छात्र राजद का अध्यक्ष बनाया था।

इसके बाद तेज प्रताप ने जमकर जगदानंद सिंह पर गुस्सा निकाला था। छात्र आरजेडी अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने से तेजप्रताप यादव इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग कर दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे और जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पार्टी के किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+