'अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी', फुआ को हुआ भतीजे से प्यार, भागकर रचाई शादी, गुस्से में परिजन
Love Affair News: बिहार में प्रेम प्रसंग और विवाह के कई मामले सामने आते रहते हैं। बांका जिले फुआ और भतीजे के प्रेम विवाह का अजीब मामला सामने आया है।

Banka Love Affair News: बांका (बिहार) से प्रेम विवाह का अजीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी रचा ली। इस शादी से परिजन काफी गुस्से में है। मिली जानकारी के मुताबिक बांका से भाग कर दोनों कोलकाता गए।
Recommended Video
प्रेमी जोड़ा घर से भागकर कोलकाता के कालीघाट में शादी रचा ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वाले राज़ी नहीं हुए तो दोनों घर से भाग गए। कोलकाता में शादी की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।
प्रेमी जोड़े की शादी की तस्वीर वायरल होने पर परिजनों में काफी नाराज़गी देखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घर से भागकर शादी करने वाला प्रेमी जोड़ा, रिश्ते में रिश्ते में फुआ और भतीजा लगते हैं। इस शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं हैं।
प्रेमी जोड़े ने शादी करने के बाद सोमवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर दी। बांका के मुसकोड़वा गांव (आनंदपुर क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत, चांदन प्रखंड) से प्रेमी जोड़ का ताल्लुक है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय लालमोहन यादव (मुसकोड़वा गांव) के बेटे ने भागकर शादी रचाई है।
27 वर्षीय मक्कू यादव ने स्वर्गीय दुवराज यादव की 17 वर्षीय बेटी सोनिया (बदला हुआ नाम) से शादी रचाई है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो परिजनों ने आपसी समझौता कर दोनों अलग करने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानें।
ग्रामीणों की मानें तो मक्कू यादव (प्रेमी) कोलकाता में ड्राइवर का काम करता था। प्रेमिका घर से भाग कर कोलकाता चली गई। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं ग्रामीणों ने भी इस रिश्ते पर नारज़गी जताते हुए कहा कि, ऐसी हरकत से समाज में ग़लत संदेश जाता है। इस तरह के कारनामे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Love Affair: युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर, मंगेतर के भाई को भेजा ऑडियो क्लिप और कर दिया कांड












Click it and Unblock the Notifications