Airport In Bihar: एक और हवाई अड्डे से जल्द ही भरी जाएंगी उड़ानें, ज़ोर शोर से चल रही तैयारी
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनज़र सरकार विभिन्न ज़िलों में हवाई अड्डा विस्तार करने पर विचार कर रही है। Airport विस्तार के लिए बिहार में कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

Airport In Bihar: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं प्रदेश में अब हवाई सेवा विस्तार के लिए भी विभिन्न जिलों में हवाई अड्डा के विस्तार की भी योजना बनाई जा रही है। इसी कड़ी में पर्यटकों को वाल्मीकिनगर तक पहुंचने के लिए नेपाल सीमा के साथ ही बुद्ध सर्किट को जोड़ते हुए बेहतरीन सुविधा देने की क़वायद तेज़ कर दी गई है। ताकि देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी ज्यादा से ज्यादा तादाद में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का नज़ार लेने पहुंच सकें।
वाल्मीकिनगर में हवाई अड्डा विस्तार और बेहतरीन सुविधा बहाल करने के लिए कुंदन कुमार (डीएम, चंपारण) के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम कई योजनाओं पर काम कर रही है। मौजूदा समय में वाल्मीकिनगर से एयर बस चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। रिंकू सिंह का (विधायक, वाल्मीकिनगर) ने कहा कि वाल्मीकिनगर में हवाई अड्डा के शुरू होने के बाद काफी तादाद में पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पर्यटकों के लिए एयर बस सस्ता और सुलभ भी होगा। पर्यच्क बिहार के कश्मीर तक जाकर हसीन नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
60 की दशक में इंडो नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर में हवाई अड्डा बनाया गया था। लेकिन यहां से रेगुलर हवाइ उड़ानें नहीं भरी जाती थीं। वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट पर अब हवाई सेवा बहाल होने से यहां के लोगों के भी दिन बदलेंगे। स्थानीय लोगों को रोज़गार भी उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है। एयरपोर्ट पर सुविधा बहाल करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। वहीं जिला के डीएम खुद इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करवा रहे हैं। गौरतलब है कि यहां के कामों की निगरानी डीएम खुद कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मानें तो बहुत जल्द ही बुद्ध सर्किट (कुशीनगर, यूपी) से इंडो-नेपाल सीमा स्थित वाल्मीकि आश्रम (रामायण सर्किट) को जोड़ने में यह कामयाब पहल होगा। यही वजह है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन की तरफ़ से हवाई अड्डा विस्तार के लिए पुरज़ोर कोशिश की जा रही है। वाल्मीकिनगर में हवाई अड्डा विस्तार होने से सैलानियों को आवाजाही में आसानी होगी। पर्यटन सेवा का विस्तार होगा जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे।
ये भी पढ़ें: Motivational Story: 'लड़की होकर अकेले बाहर जाती है', लोगों ने दिए थे ताने, मुरली ने मेडल जीत कर दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications