पटना एयरपोर्ट पर क्यों हुआ हंगामा? आखिर क्यों Air India की 2 फ्लाइट पैसेंजर्स के लगेज लिए बिना उड़ी

Air India Flight: पटना एयरपोर्ट पर शनिवार, 21 जून को उस समय अफरातफरी मच गई जब एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स यात्रियों का सामान लिए बिना ही लैंड कर गईं। बेंगलुरु से आई फ्लाइट IX2936 में करीब 180 यात्री सवार थे, जबकि चेन्नई से आई फ्लाइट XI1634 में भी दर्जनों यात्री यात्रा कर रहे थे। लेकिन इन दोनों विमानों का सामान पटना एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई।

जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई और यात्रियों ने बैगेज बेल्ट पर जाकर अपने सामान का इंतजार करना शुरू किया। उसके बाद एयरपोर्ट पर स्थिति असामान्य नजर आने लगी। किसी का भी लगेज वहां नहीं पहुंचा था।

air-india-2-flights-took-off-without-luggage

यात्रियों को पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे गुस्सा और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ से जवाब मांगने लगे।

पूरे घटना पर Air India ने क्या कहा?

इस पूरे घटना के बाद एअर इंडिया की ओर से सफाई दी गई कि अधिक वजन और पटना एयरपोर्ट के छोटे रनवे के कारण भारी बारिश में विमान सुरक्षित तरीके से उतराने के लिए लगेज को लाना संभव नहीं हो पाया। बताया गया कि मौसम की स्थिति के कारण अगर विमान पर भार ज्यादा होता, तो यह सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा होता। इसीलिए कुछ फ्लाइट्स ने यात्रियों के लगेज को बेस स्टेशन पर ही छोड़ दिया।

एअर इंडिया का वादा: "सामान घर तक पहुंचाया जाएगा"

घटना के बाद एअर इंडिया ने घोषणा की कि सभी यात्रियों का सामान उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। यात्रियों की डिटेल्स ली गईं और एक रिसिप्ट दी गई जिसमें लिखा था कि लगेज अगले दिन सुबह 8 बजे तक उनके पते पर पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि, कई यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें अब भी कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है और सिर्फ एक सामान्य आश्वासन मिला है।

फ्लाइट में लगेज को लेकर क्या हैं नियम?

एयरलाइन्स के नियमों के अनुसार, यात्री दो प्रकार का सामान ले जा सकते हैं - हैंड बैग और चेक-इन बैग। हैंड बैग का वजन आमतौर पर 7 से 10 किलो तक सीमित होता है, जबकि चेक-इन बैग 15 से 25 किलो तक का हो सकता है। वजन सीमा से अधिक होने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। हर एयरलाइन के अपने अलग नियम होते हैं, जिन्हें टिकट बुकिंग के समय ही यात्रियों को बताया जाता है।

इस घटना से उठे कई सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने एयरलाइन्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने यह सवाल उठाया कि अगर वजन की समस्या पहले से थी, तो उन्हें समय रहते सूचित क्यों नहीं किया गया? क्यों फ्लाइट में बैठने से पहले या बोर्डिंग के समय यह जानकारी नहीं दी गई कि सामान अलग से भेजा जाएगा?

एअर इंडिया की इस लापरवाही ने न सिर्फ यात्रियों को असुविधा में डाला, बल्कि फ्लाइट संचालन में पारदर्शिता की भी कमी उजागर की। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एयरलाइंस को अपनी सूचना प्रणाली को दुरुस्त करना होगा और यात्रियों के विश्वास को कायम रखने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। वहीं, DGCA और अन्य संबंधित विभागों को भी इस मामले की जांच कर एयरलाइंस को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+