Agriculture Sector Jobs: कृषि मंत्री बोले- 9000 नौकरियां बहुत जल्द! बिहार सरकार बेहतर खेती पर कर रही निवेश

कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर बिहार सरकार काफी सजगता से काम कर रही है। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा है कि आने वाले दिनों में जल्द ही 9000 रोजगार के अवसर मिलेंगे। जानिए पूरा मामला

agriculture sector jobs

Agriculture Sector Jobs: बेरोजगारी की विकराल चुनौती के बीच बिहार सरकार ने बड़ा दावा किया है। नीतीश कुमार की सरकार में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में 9000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

भागलपुर में कृषि विश्ववविद्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान अनुकंपा पर नियुक्ति के पत्र बांटने के बाद उन्होंने कहा, किसानों की भलाई के लिए सरकार अच्छी खासी रकम निवेश कर रही है।

कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही कृषि क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर 9,000 लोगों को नौकरी देगी। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं में छात्रों को नौकरी देने के तौर-तरीके तैयार कर रही है।

नौकरियों का अवसर किन क्षेत्रों या विभागों में होंगे, इसका संकेत देते हुए कृषि मंत्री ने कहा, बिहार लोक सेवा आयोग को परीक्षा, परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम, आवेदकों की पात्रता और रिक्तियों को भरने के लिए प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के दीक्षांत समारोह में कृषि मंत्री सर्वजीत ने अनुकंपा के आधार पर बीएयू के मृत कर्मचारियों के 14 परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा, एक नया कॉलेज भी शुरू किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बीएयू के तहत 'वानिकी और कृषि व्यवसाय' पर कॉलेज शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, कृषि रोड मैप के लक्ष्यों प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार बेहतर खेती की पैदावार और बिहार में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर भी निवेश कर रही है।

agriculture sector jobs

खेती के लिए अनुकूल माहौल कैसे बनाया जाए, इस दिशा में भी प्रयास हो रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा, "शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने के लिए कम लागत वाली कृषि पद्धतियों और प्रौद्योगिकियों का विकास करना चाहिए।"

उन्होंने राज्य सरकार के 'जल जीवन हरियाली मिशन' के बारे में भी बात की, जिसका उद्देश्य जलवायु अनुकूल कृषि को शामिल करते हुए बेहतर कृषि पद्धतियों और प्राकृतिक आवास और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखना है।

Recommended Video

    भागलपुर: कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियां बनेगी कृषि वैज्ञानिक,देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+