Bihar News: किसानों से कृषि विभाग वसूलेगा करीब 7 हज़ार करोड़ रुपये, जानिए क्यों उठाया ये सख़्त क़दम
Bihar News: किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। किसान को इससे फ़ायदा भी मिल रहा है, वहीं योजनाओं में फ़र्ज़ीवाड़ा की भी ख़बर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ लाखों किसानों को बिहार में लाभ पहुंचा है। वहीं अब प्रदेश के 81 हज़ार 895 किसान इस योजना के लाभ के लिए अपात्र पाए गए हैं।
कृषि विभाग अब अपात्र किसानों से दी गई रकम वापस वसूलने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में काफी किसान इस योजना के लिए अपात्र पाए गये हैं। बेतिया ज़िले में 5 हज़ार 278 किसान योजना के लिए अपात्र पाए गए।

बेतिया में 5 हज़ार 278 किसानों में से 2 हज़ार 623 किसान टैक्स पेयर होने के बाद भी पीएम किसान सम्मान योजना का फ़ायदा ले रहे थे। केंद्र सरकार ने इन सभी किसानों की निशानदेही कर अपात्र करार दिया है। वहीं 2 हज़ार 655 किसान किसी और वजह से अपात्र बिहार सरकार (कृषि विभाग) ने अपात्र घोषित किया है।
ग़ौरतलब है कि 5 हज़ार 278 किसान अपने-अपने कोटे से 34 हज़ार 673 रुपये राशि योजना के तहत उठा चुके है। अपात्र किसानों द्वारा उठाई गई राशि 6 करोड़ 93 लाख 46 हज़ार रुपये उठाये गए हैं। कृषि विभाग, जिला प्रशासन और बैंक द्वारा लगातार वसूली के लिए किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सम्मान राशि वापसी के लिए एप्प के ज़रिए ही वसूली की जा रही है।
जिला प्रशासन कृषि विभाग और बैंक राशि के वसूली के लिए नोटिस भेज रहें है. राशि वसूली के लिए पीएम सम्मान राशि वापसी का एप्प है उसी में राशि की वापसी की जा रही है। प्रवीण कुमार राय (जिला कृषि पदाधिकारी) ने बताया अपात्र किसान (5278 किसान) से कुछ रक़म रिकवर हुई है। वहीं और रिकवरी के लिए किसानों को नोटिस भेज रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही और राशि रिकवर कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications