मेवालाल को आरोपी बताने वाले तेजस्वी पर सुशील मोदी का पलटवार, कहा- आप जमानत पर हैं, कभी भी शुरू हो सकती है जांच

पटना। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट में शामिल शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे अपनी सफलता मान रहा है, वहीं एनडीए विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों ले रही है। मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा कि महागठबंधन दल के नेताओं के दबाव में मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, आगे भी हम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Recommended Video

    Mewalal Chaudhary के इस्तीफे को लेकर क्या बोले Tejashwi Yadav और Tej Pratap ? | वनइंडिया हिंदी
    after resignation of mewalal chaudhary sushil modi target tejashwi yadav

    वहीं एनडीए के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ हमला बोल दिया है। एनडीए के नेताओं ने तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है। वहीं भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी रेलवे कैटरिंग घोटाला मामले में अभी जमानत पर हैं, उनके खिलाफ कभी भी जांच पुनः शुरू हो सकती है। वहीं एनडीए में शामिल हम पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भ्रष्टाचार के मामलों में इस्तीफा देकर मिसाल पेश करने की मांग की है।

    वहीं मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए तेजस्वी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि जियो मेरे लाल, पहली ही बॉल में मजबूत विकेट को बैक टू पैवेलियन कर दिया।

    इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिना सोचे समझे वैसे लोगों को अपने कैबिनेट में शामिल कर लिया, जिन पर उनके ही विजिलेंस विभाग ने आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सरकार में जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाएगा उसे कांग्रेस बेनकाब करती रहेगी।

    वहीं हम पार्टी ने मेवालाल चौधरी के इस्तीफे का स्वगात करते हुए महागठबंधन से सवाल पूछा कि युवराज परिवार के आरोपी कब इस्तीफा देंगे। गुरुवार को बयान जारी करते हुए हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि मेवालाल के इस्तीफे से साबित हुआ है कि सीएम नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मेवालाल चौधरी ने तो इस्तीफा दे दिया है और राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बताएं कि वह कब इस्तीफा देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+