Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने थामा हिंदू लड़के का हाथ

पति ने नाराज होकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद पत्नी ने एक हिंदू लड़के से मंदिर में जाकर शादी कर ली। लड़की के घर वालों और ससुराल वालों को जब यह बात चली तो हंगामा हो गया।

पटना। पति ने एक मामूली से बात पर नाराज होकर पत्नी को तलाक बोल कर घर से बाहर निकाल दिया। पति के द्वारा ठुकराए जाने के बाद पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी। इसी बीच एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात एक हिंदू युवक से हुई और दोनों की यह मुलाकात धीरे धीरे प्रेम में बदल गई। फिर जब लड़की के घर वालों और ससुराल वालों को यह बात चली तो हंगामा हो गया।

लड़की ने मंदिर जाकर की शादी

लड़की ने मंदिर जाकर की शादी

जब इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने लड़के को भरी पंचायत में बुलाया जहां तलाक पीड़ित महिला भी आई। महिला ने भरी पंचायत में हिंदू लड़के का हाथ थामते हुए हमेशा एक दूसरे का साथ रखने का फैसला किया और पड़ोस की मंदिर में जाकर भगवान को साक्षी मांनते हुऐ सात फेरे लेकर शादी भी कर ली। शादी करने से गुस्साए लड़की के घर वालों ने नजदीकी पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की के घर वालों ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी को जबरदस्ती अगवा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले की जांच कर रहे थाना अध्यक्ष ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने तथा हमेशा साथ रहने की बात बताई। जिसके बाद न्यायालय ने उसे साथ रहने का आदेश दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की है जहां गोबर्धना थाना क्षेत्र के बलुहवा गांव की रहने वाली अफसाना की शादी आज से कुछ वर्ष पहले जिले के ही एक गांव के रहने वाले अरमान से हुई थी। पर वह शादी के बाद किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करता और तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। एक दिन उसने शराब के नशे में तलाक दे दिया और घर से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद अपने मायके में किसी तरह दिन काट रही अफसाना को एक शादी समारोह में शामिल होने आए शंभू से मुलाकात हुई।

गांव वालों ने प्यार में लगाया अड़ंगा

गांव वालों ने प्यार में लगाया अड़ंगा

शंभू जादव हिन्दू परिवार का लड़का था। बारात में हुई इन दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पर इस शादी से उसके परिवार वाले नाखुश थे क्योंकि वह अपने धर्म को छोड़ दूसरे धर्म में शादी करने की बात को लेकर तैयार नहीं थे। पर अफसाना परिवार वालों से बगावत करते हुए लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार थी। इसी बीच गांव वाले को इन दोनों के प्रेम के बारे में पता चला और एक पंचायत बैठाई गई। पंचायत में लड़की ने शादी करने की बात कही तो लड़का भी तैयार हो गया और दोनों ने मंदिर में जा कर शादी कर ली। वहीं शादी की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता नजदीकी थाने गए और थाने में मामला दर्ज कराते हुए बेटी के अपहरण हो जाने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात बताई।

'वो पहले से शादीशुदा है, इससे फर्क नहीं पड़ता'

'वो पहले से शादीशुदा है, इससे फर्क नहीं पड़ता'

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर छापेमारी करते हुए लड़की और उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां न्यायालय ने दोनों को एक साथ रखने का आदेश दिया है फिलहाल या दोनों एक साथ अपने घर रहे हैं। इस शादी के बारे में जब अविवाहित शंभू से बातचीत की गई तो उसने बताया कि हमारी मुलाकात एक शादी में कुछ ही समय के लिए हुई थी पर हम दोनों में अटूट प्रेम हो गया और इसी प्रेम के वजह से हम दोनों शादी कर लिए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि यह पहले से शादीशुदा थी और इसे तलाक दे दिया गया है।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+