बिहारः 4 जनवरी के बाद विधानसभा चुनाव में जीते हुए 27 विधायकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( bihar assembly elections 2020 ) में कम अंतर से जीते विधायकों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। दरअसल, पराजित प्रत्याशियों ने पटना हाईकोर्ट ( patna high court ) में दस्तक दे दी है। मामला दर्ज हो चुका है। न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुति और लिस्टिंग भी हो चुकी है। आगामी 4 जनवरी को अदालत खुलने के बाद सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बता दें कि मुकदमा दर्ज कराने वाले 8 प्रत्याशी राजद ( rjd ) के हैं जबकि 6 प्रत्याशी कांग्रेस ( congress ) के हैं। वहीं पांच निर्दलीयो को भी विधायकों की जीत पर आपत्ति है।

इसके अलावा सत्ता पक्ष के भी 5 प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया है, जिनमें तीन जदयू ( jdu ) के प्रत्याशी हैं जबकि भाजपा ( bjp ) के दो हैं। माकपा और बसपा ( bsp ) के भी एक-एक प्रत्याशी हैं। दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को ही पार्टी बनाया है। इन्हीं में से एक मामला विधान परिषद का भी है। टिकरी के कांग्रेस प्रत्याशी सुमंत कुमार का आरोप है कि रिटर्निंग अफसरों ने पक्षपात करके जीतने के बाद भी हारा हुआ घोषित कर दिया है।
Recommended Video
बता दें कि जिन विधायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं उनमें 9 विधायक जदयू के हैं, जबकि भाजपा के 6 विधायक हैं। राजद के भी 7 विधायक हैं, जिन्हें हारे हुए प्रत्याशियों ने अपने निशाने पर ले रखा है। कांग्रेस, माले, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा के एक-एक विधायक के विरुद्ध भी मामला दर्ज है। वहीं भाजपा के विधान परिषद नवल किशोर यादव की जीत को भी निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिन्हा ने चुनौती दी है।
हाईकोर्ट अधिवक्ता शशिभूषण मंगलम ने बताया कि नियमों के अनुसार चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद से 45 दिनों के अंदर कोई भी प्रत्याशी परिणाम को चुनौती दे सकता है। इसी कड़ी में हारे हुए 29 प्रत्याशियों ने मतगणना में गड़बड़ी एवं अन्य आरोपों में 27 विधायकों के खिलाफ 24 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में मुकदमा दर्ज कराया है।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा












Click it and Unblock the Notifications