Bihar News: CM Nitish के बाद अब JDU विधायक के भी बिगड़े बोल, मांझी को कह दी ये बड़ी बात
Bihar News, Gopal Mandal On Manjhi: CM नीतीश कुमार के बयान के बाद अब जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मांझी हमारे सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के हैं, उनका खोपड़ी थोड़ा धीला हो गया है। दिमाग काम नहीं कर रहा है।
जीतन राम मांझी को जानकारी नहीं है कि सीएम बने थे तो खाना कौन बनाकर देता था। डॉक्टर पहले जांच कर लेते हैं तब सीएम नीतीश कुमार को खिलाते हैं। सीएम नीतीश कुमार के खाने में कोई ज़हरीला पदार्थ नहीं था। हम कह रहे हैं ना जीतन राम मांझी की उम्र हो गई है, खोपड़ी ढीला हो गया है।

मांझी राजनीतिक व्यक्ति थे लेकिन अब वह चलने लायक नहीं हैं। कहीं से कहीं उछलते कूदते रहते हैं। जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने बनाया था। जीतन राम मांझी जब तक सीएम की कुर्सी पर रहे, हम अपने काम के लिए उनके चेंबर में नहीं गए। जब नीतीश कुमार आए तो ही सीएम के चेंबर में क़दम रखा।
जीतीन राम मांझी को हम सीएम मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। महादलित की सियासत पर कहा कि ऐसा छीट आदम कहीं महादलित होता है। महादलित को तो सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनाकर सम्मान दिया। आरक्षण दिया, बढ़चढ़कर काम किया। जीतन राम मांझी बकबक करते रहता है, ठीका ले लिया है कि महादलित का नेता हैं। वह महादलित का नेता है, कुछ नहीं है।
महिलाओं को लेकर दिए सीएम के बयान पर गोपाल मंडल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने यही बयान दिया है कि शादी के बाद लड़का-लड़की करता है। अंतिम में गिरा दे बाहर। यह तो बायोलोजी में है, प्रजनन वाला, अधिक बच्चा नहीं हो या बायोलोजी में दिया हुआ है।
सीएम नीतीश कुमार अपनी बात इंग्लिश में रखते तो किसी कुछ भी समझ नहीं आता। उसी बात को हिंदी में कहा है, पहले इसी तरह प्रजनन को रोका जाता था। कंडोम का प्रयोग नहीं होता था, सीधे शब्दों मे मुख्यमंत्री ने बात बोल दी इसलिए उन्हें बदनाम कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications