Bihar News: CM Nitish के विवादित बयान के बाद, बिहार पुलिस के बिगड़े बोल- कहा लिपस्टिक उतार देंगे

Bihar Police Controversial Statement On Anganwadi Workers: बिहार में सीएम नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर अनियंत्रित बयान का मुद्दा ठंडा भी नहीं हुआ था कि, अब बिहार पुलिस की बेशर्मी सामने आई है। बिहार पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बदसलूकरी करते हुए अपशब्द का इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें कि आंगनबाड़ी सेविका अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन करने पहुंची थी। हजारों की तादाद में पहुंची आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। वहीं प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की और प्रदर्शानकारियों से बहस बाज़ी भी हुई।

After CM Nitish controversial statement, Bihar Police misbehaved with Aanganwadi Workers

आंगनबाड़ी सेविकाओं का आरोप है कि पुलिस वालों ने उनसे बदतमीज़ी की है। उनका आरोप है कि बेतुकी बयानबाज़ी करते हुए बिहार पुलिस ने कहा कि लिपस्टिक उतार देंगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्हें हटाने के लिए बल का प्रयोग भी किया। इसी बीच बिहार पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में बेतुकी बयानबाज़ी करने का आरोप लगा है।

Recommended Video

      Bihar News: CM Nitish के विवादित बयान के बाद, बिहार पुलिस के बिगड़े बोल- कहा लिपस्टिक उतार देंगे

      आंगनबाड़ी सेविका वेतन बढ़ाकर 25 हज़ार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रही है। वहीं सेविकाओं की हर माह 18 हज़ार रुपये मासिक वेतन देने की मांग कर रही है। ग़ौरतलब है कि महागठबंधन के विधायक भी प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतर आए हैं।

      सीपीआई विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें जायज हैं। वह अपने हक के लिए लड़ रही हैं। इसलिए हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। उनकी बात सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगें। प्रदेश सरकार को उनके साथ वार्ता कर उनके मसले का हल निकालना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+