रोड रेज के मामले में पूर्व MLC के बेटे रॉकी यादव समेत पूरे परिवार को सुनाई जाएगी सजा
हत्या इसलिए कर दी गई थी वो एक गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इस हत्या की घटना ने पूरे बिहार को झकझोरकर रख दिया था। तो सत्ताधारी पार्टी की एमएलसी मनोरमा देवी को अपने पद से भी हाथ धोना पड़ा था।
पटना। आदित्य सचदेवा हत्याकांड में एमएलसी के पति, बेटे के साथ-साथ अन्य दो लोगों को दोषी करार दिया गया था जिसे आज बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। बीते गुरुवार को अदालत के द्वारा आदित्य सचदेवा हत्याकांड मामले में जेडीयू से निलंबित पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के बेटे राजेश रंजन सहित चार लोगों को दोषी करार दिया था और आज इन सभी को सजा सुनाई जाएगी।

बता दें कि बिहार के गया जिले में आदित्य सचदेवा नाम के एक छात्र की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई थी कि उसने सड़क पर गाड़ी साइड नहीं की। इस घटना को सत्ताधारी एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने अंजाम दिया था। पिछले साल 2016 के 7 मई को रॉकी यादव के द्वारा आदित्य सचदेवा की हत्या इसलिए कर दी गई थी वो एक गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इस हत्या की घटना ने पूरे बिहार को झकझोरकर रख दिया था। तो सत्ताधारी पार्टी की एमएलसी मनोरमा देवी को अपने पद से भी हाथ धोना पड़ा था। यही नहीं लग्जरी लाइफ जीने वाली फैमिली सलाखों के पीछे कैद हो गई। जहां रॉकी यादव और उसके बाहुबली पिता बिंदी यादव को इस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया तो पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी को शराब के आरोप में जेल भेजा गया था।

गया कोर्ट के द्वारा जैसे ही आदित्य सचदेवा हत्याकांड में शामिल आरोपी को दोषी करार दिया गया सभी आरोपी कोर्ट में ही फफककर रोने लगे थे। तो छात्र आदित्य सचदेवा के मां-बाप ने कहा कि हमारा बेटा तो अब इस दुनिया में नहीं है। किसी के बेटे को फांसी की सजा नहीं दी जाए। हमारे बेटे का कसूर बस इतना ही था कि वो बाहुबली के गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। वहीं हत्या के बाद आदित्य सचदेवा का बारहवीं कक्षा का रिजल्ट निकला था जिसमें उसे 70% अंक हासिल हुए थे।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद रॉकी यादव फरार हो गया था जिसे काफी मशक्कत करते हुए कई दिनों बाद पुलिस ने बोध गया से गिरफ्तार किया था। छापेमारी करने पहुंची पुलिस को मनोरमा देवी के अवास से शराब की कई बोतलें भी बरामद हुई थीं। जिसके बाद इसे भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी करने लगी। हालांकि मनोरमा देवी ने कई दिनों बाद चुपके से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस तरह इस मामले में मनोरमा देवी, रॉकी यादव, बिंदी यादव और उसके बॉडीगार्ड राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद एमएलसी एंड फैमिली सलाखों के पीछे कैद हो गई और आज इस मामले में सजा सुनाई जाएगी।

सलाखों के पीछे MLC एंड फैमिली...
बहुचर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रॉकी यादव, राजेश कुमार सहित बाहुबली पिता बिंदी यादव, भाई टोनी यादव और MLC मनोरमा देवी यानी की पूरी MLC एंड फैमिली सलाखों के पीछे चली गई। कुल मिलाकर देखा जाए तो पूरा परिवार जेल की चार दीवारी के अंदर पहुंच चुका है। अब देखना ये है कि इन्हें इनकी करतूतों की कितनी सजा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications