PICs: भोजपुरी एक्टर के यौन शोषण का ऐसे शिकार हुई हीरोइन
शादी के बाद जब मेरे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उसकी पत्नी के द्वारा फोन पर बार-बार धमकी दी जा रही है कि मैं भाजपा नेता की बेटी हूं और तुम मेरे पति के करीब आई तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगी।
पटना। एक भोजपुरी हीरोइन ने भोजपुरी एक्टर पर ही शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। हीरोइन का कहना है कि उसे गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के बाद धोखा देते हुए आरोपी एक्टर ने दूसरी शादी रचा ली। जहां पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले 5 सालों से वो मेरे साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था और जब मैं गर्भवती हो जाती तो वो मेरा गर्भपात करवा देता था। इसी दौरान कुछ दिन के लिए मैं विदेश एक कार्यक्रम के लिए गई थी वहां से लौटने के बाद मुझे पता चला कि उसने दूसरी लड़की से शादी कर लिया है। शादी के बाद जब मेरे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उसकी पत्नी के द्वारा फोन पर बार-बार धमकी दी जा रही है कि मैं भाजपा नेता की बेटी हूं और तुम मेरे पति के करीब आई तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगी।

भोजपुरी के जाने-पहचाने एक्टर पर बड़ा आरोप
जानकारी के मुताबिक कई भोजपुरी चर्चित फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मनोज कुमार पर एक चर्चित एक्ट्रेस ने यौन शोषण और शादी का प्रलोभन देते हुए गर्भपात करवाने का मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज करवाते हुए उसने कहा कि मेरी पहली मुलाकात मनोज से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। मुलाकात के बाद हम दोनों में नजदीकियां बढ़ी और मनोज अक्सर मेरे घर आने-जाने लगा। इसी दौरान हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। कुछ दिन बाद हम लोग घर से अलग एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। ये सिलसिला पिछले 5 सालों से चलता आ रहा था। इस दौरान मैं कई बार गर्भवती भी हुई लेकिन हर बार शादी करने का बहाना बनाते हुए वो मेरा गर्भपात करवा देता था लेकिन आखिरी बार जब उसने मेरा गर्भपात करवाया तब हम दोनों में विवाद हुआ और ये विवाद कुछ दिनों तक चला। जिसके बाद मैंने मुंबई के बोरीवली थाने में इसके खिलाफ लिखित शिकायत की।

लिव-इन में रहकर करता रहा गुनाह
शिकायत करने के बाद बोरीवली थाने की पुलिस ने उसे बुलाया और थाने में हम दोनों के बीच समझौता करवा दिया। समझौता होने के बाद हम दोनों फिर साथ रहने लगे। इसी बीच एक प्रोग्राम के दौरान मैं विदेश चली गई। जब विदेश से लौटी तो वो घर में नहीं था और घर में रखे हुए 10 लाख रुपए भी गायब थे। जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए मैंने उससे संपर्क किया तो उसने अपनी शादी हो जाने की बात बताते हुए कहा कि हमारी शादी अब बीजेपी के नेता की बेटी के साथ हो गई है। अब तुम हमसे दूर हो जाओ, जिसके बाद उसकी पत्नी के द्वारा भी हमें बर्बाद करने और जान से मरवा देने की धमकी दी गई। फिर मैंने इस मामले में मुंबई के चारकोप थाना में आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है।

हीरोइन को नेता ने हड़काया
फिलहाल इस मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर वर्षा जाधव के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हे कि वो पुलिस की गिरफ्तारी के डर से मुंबई छोड़कर देहाती क्षेत्र में भाग गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आरोपी के परिवार का काफी दबदबा है, उसका भाई जहां एक फेमस डायरेक्टर है तो उसका भतीजा फिल्म का हीरो है। आरोपी मनोज के द्वारा अब तक भोजपुरी की चर्चित फिल्मों में काम किया गया है। जिसमें से लहरिया लूट ए राजा जी, कईसन पियवा के चरितर बा, बलिया के दबंगई, सौगंध गंगा मईया के, लाल चुनरिया वाली समेत कई फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications