Bihar Police News: राजा यादव गैंग के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, अपराध की बड़ी योजना को देने वाले थे अंजाम

Bihar Police News: बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले को तोड़ने के लिए पुलिस एक्टिव मोड में काम कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों में लगातार वाहन चेकिंग और गश्ती की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मधेपुरा ने भी 22 जुलाई को जिले में वाहन चेकिंग का आदेश दिया था।

पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के दिशा निर्देश मधेपुरा जिला अन्तर्गत सभी बाजारों में वित्तीय संस्थान, बैंक, सी.एस.पी केन्द्र और उसके आसपास अपराधिक गतिविधि, आपराधिक स्थलों पर निगरानी के लिए सघन वाहन चेकिंग हुई। कुमारखंड थाना अध्यक्ष और पुलिस की टीम ने गश्ती कर रही थी।

Active members of Raja Yadav gang arrested were about to execute a big crime plan Bihar Police News

इसी क्रम में गुप्त सूचना मिला कि कुछ अपराधकर्मी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे हैं। लूटपाट की योजना बनाने के लिए सोनापुर रहटा नदी पुल से पश्चिम सड़क के पास जमा हुए हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी में केशव कुमार उम्र करीब 20 वर्ष (पिता सुरेश यादव सा.-रहटा थाना-कुमारखण्ड जिला मधेपुरा), देवाशीश कुमार उर्फ देबु उम्र करीब 19 वर्ष (पिता-कल्याण कुमार सा. इस्लामिया चौक सहरसा थाना सदर, जिला सहरसा) को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य अपराधकर्मी भागने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पास से 3 देसी कट्टा, 14 जिन्दा कारतूस,2 खोखा और बजाज कम्पनी का काला रंग का पल्सर बाइक बरामद किया गया है। पुछताछ के क्रम में पता चला कि ये लोग राजा यादव गैंग के एक्टिव मेम्बर है। बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। वहीं भागे हुए गैंग के सरगना राजा यादव एवं अन्य अपराधकर्मी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+