संपत्ति के लिए विधवा और उसके बच्चों पर एसिड फेंका
जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंचमहला मोहल्ले में शनिवार की रात बदमाशों ने घर में सोई मां और उसके बच्चों पर एडिस फेंक गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों और विधवा महिला के शरीर पर एसिड पड़ते ही सभी चिल्लाने लगे। उनकी आवाज को सुन पड़ोस के लोग आ गए। पड़ोसियों ने तीनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में 35 वर्षीया विधवा मेहरू निशा एवं 8 वर्षीया बेटी समा तथा एक वर्ष का दूधमुंहा बेटा राजा शामिल है।

थानाध्यक्ष एसके शाही ने बताया कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेहरू निशा को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि विधवा मेहरुन्निशा का पति की मौत के बाद अपने पड़ोसी से ही सम्पति को लेकर विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में पति के बड़े भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तेजाब फेंक कर हमला किया और मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात मेहरू निशा अपने बच्चों के साथ घर में सोई थी। गर्मी ज्यादा रहने के कारण उसने खिड़की खोल कर रखा था। इसी दौरान बदमाशों ने सोए बच्चों व मां पर एसिड उड़ेल दिया, जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्चे भी सदर अस्पताल में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications