Bihar: बिहार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बड़ा झटका, गया में नहीं लगेगा दिव्य दरबार, ये बड़ी वजह आई सामने
Dhirendra Shashtri Gaya Darbar: बागेश्वर सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बिहार में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 28 सितंबर से गया में शुरू होनेवाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के कारण मगध विश्वविद्यालय परिसर में पं धीरेंद्र शास्त्री को दिव्य दरबार लगाने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही महाबोधि मंदिर और शक्ति पीठ मां मंगलागौरी जाने की भी प्रशासनिक अनुमति नहीं दी गई है।
वहीं इस मामले पर बात करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गया में श्रीमद् भागवत कथा होने वाला था लेकिन प्रशासन से सहमति नहीं मिलने के बाद अब मैं अक्टूबर महीने में गया जी जाऊंगा और भगवान के दर्शन कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पाठ करूंगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे साथ बागेश्वर धाम का शिष्टमंडल भी बिहार के गया जी जाएगा और वहां पर एकादश श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ भी हम लोग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वीडियो में यह भी कहा कि जो हमारे साथ गया जी चलना चाहता है, वह चल सकता है।

1 से 3 अक्टूबर तक गया में रुकेंगे धीरेंद्र शास्त्री
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए 1 से 3 अक्टूबर के बीच तीन दिनों के लिए गया आएंगे। संबोधी रिट्रीट में इसके लिए दो हॉल बुक किए गए हैं, जहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिनों तक रुकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications