हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का सरगना गिरफ्तार, पूर्व मंत्री की बेटी से यौन शोषण का है आरोपी
निखिल प्रियदर्शी को एसआईटी की टीम ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो मंदिर में पूजा करने जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार लाने की तैयारी की जा रही है।
पटना। बिहार के हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का सरगना निखिल प्रियदर्शी आखिरकार पुलिस के चंगुल में आ ही गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक महीने से खाक छान रही थी उसे उत्तराखंड के से एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बिहार लाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, निखिल प्रियदर्शी को एसआईटी की टीम ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो ऋषिकेश मंदिर में पूजा करने जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार लाने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुकी थी क्योंकि पिछले 2 महीने से पुलिस उसे तलाश रही थी लेकिन वो आसानी से अपना ठिकाना बदल पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो जा रहा था। इस बार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निखिल उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में छुपा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में जाल बिछाया। फिर निखिल खुद उस जाल में फंसता हुआ पुलिस के शिकंजे में आ गया। जैसे ही वो मंदिर पहुंचा वहां पहले से ही मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
निखिल के खिलाफ पूर्व मंत्री की बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद वो अंडरग्राउंड हो चुका था। एक बार उसने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को ये बताया था कि हमारे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं और वो इस मामले में निर्दोष है क्योंकि उसके पास ऐसे कई सबूत हैं जिसे पेश करने के बाद बिहार के कई माननीय चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। अब देखना ये है कि गिरफ्तारी के बाद निखिल वो सबूत पुलिस के सामने पेश करता है या ये उसके दावे हवा-हवाई दावे होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications