चारा घोटाला: दुमका कोषागार मामले में कल होगा लालू यादव पर फैसला
नई दिल्ली। चारा घोटाले मामले में रांची स्थित सीबीआई कोर्ट ने आज लालू यादव की याचिका को स्वीकार करते हुए तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल पीके मुखोपध्याय और दो अन्य अधिकारियों को समन जारी किया है। कोर्ट ने जिन दो अन्य अधिकारियों को समन जारी किया है उनमें तत्कालीन डिप्टी अकाउंटेंट जनरल बीएन झा और सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर प्रमोद कुमार का नाम शामिल है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में कल फैसला सुनाया जाएगा।

लालू ने दायर की थी ये याचिका
बता दें कि रांची स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चारा घोटाले से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही है। ये मामला दुमका कोषागार से अवैध तरीके से पैसे निकासी का है। लालू यादव ने इसी केस में कोर्ट के सामने एक याचिका दायर कर तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल को पार्टी बनाया था। लालू यादव ने अपनी याचिका में कहा था ऑडिट के आधार पर ही बजट चेक किया जाता है। कोर्ट ने इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल और 2 अन्य अधिकारियों को समन जारी किया है।

3.13 करोड़ का है ये घोटाला
बता दें कि दुमका कोषगार मामले में लालू यादव पर आरोप है कि 1995 से 96 के उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में इस कोषागर से 3.13 रुपये अवैध तरीके से निकाले गए थे और इस निकासी में लालू यादव ने भी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सहयोग दिया था। लालू यादव के अलावा इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 29 अन्य लोग आरोपी है।

चारा घोटाले का ये है चौथा मामला
बता दें कि लालू यादव पर चारा घोटाले से जुड़े कुल 6 मामलों में केस चल रहा है। जिनमें से तीन मामलों में लालू यादव को कोर्ट ने दोषी मानते हुए अब तक कुल 13.5 साल की सजा सुना सकी है। दुमका कोषगार से जुड़ा ये मामला चारा घोटाले से जुड़ा चौथा मामला है। कोर्ट ने बताया कि लालू यादव की याचिका पर सुनावई के बाद इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications