Aam Budget 2024: 'विशेष राज्य नहीं, विशेष पैकेज तो मिले', बिहार के पैकेज पर क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता
Political Reaction On Aam Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 पहला बजट पेश कर रही हैं। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की मांग थी कि प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, लेकिन इसे नामंज़ूर कर दिया गया।
NDA के प्रमुख सहयोगी दलों में शामिल जदयू दिग्गज नेता की मांग को ख़ारिज करने के बाद, पार्टी नेताओं की यह मांग है कि बिहार के विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला। प्रदेश को विशेष पैकेज तो मिलना ही चाहिए। दोपहर 12 बजे तक केंद्र सरकार की तरफ़ से जो घोषणा की गई, वह कुछ ख़ास नहीं है।

बजट में पटना से पूर्णिया, बक्सर से भागलपुर के लिए एक्सप्रेस-वे निर्माण की घोषणा हुई है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम स्थापना का एलान हुआ है। हाईवे के लिए 26 हज़ार करोड़ खर्च किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा नालंदा को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की घोषणा की गई है।
राजगीर के जैन मंदिरों का काशी की तर्ज पर विकास होगा, महाबोधि मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों का विकास होगा। वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अरविंद निषाद (प्रवक्ता, जदयू) ने कहा कि अभी तक जो घोषणा की गई है, वह सिर्फ लॉलीपॉप थमाने जैसा है। पूरे बजट की घोषणा के बाद ही इस पर कुछ कहना उचित होगा।
पूर्णिया के रुपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, तो प्रदेश को पैकेज भी डबल इंजन की तरह ही मिलना चाहिए। यहां तो एनडीए की तरफ़ से सीएम नीतीश कुमार को एक के बाद एक धोखा ही मिल रहा है। विशेष राज्य नहीं तो कम से कम विशेष पैकेज तो मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications