Aam Budget 2024: कांग्रेस के न्याय पत्र को किया कॉपी!, शकील अहमद ने बजट पर गिनाई सरकार की ख़ामिया

Congress On Aam Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मंगलवार को सातवीं बार यूनियन बजट पेश किया। मोदी सरकार 3.0 का यह पहला बजट था। बजट के बाद देश भर में सियासी चर्चा शुरू हो गई है। पक्ष विपक्ष के नेताओं की अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई।

वन इंडिया हिंदी से भी महागठबंधन के नेताओं ने बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया दी। बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में यूनियन बजट 2024 पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की डर सबको लगता है, यह बजट उसी की झलक है।

Congress On Aam Budget 2024

कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो में जो वादे किए गए थे, बजट में उन वादों से मिलती जुलती कई बातों को जगह दी गई है। बजट में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था। केंद्र की मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

केंद्र और राज्य की जो योजना UPA के जमाने में 90/10 का होता था, 75/25 होता था। यानि कि केंद्र को राज्य सरकार के मुकाबले ज्यादा पैसा दिया जाता था। अब उन योजनाओं को 60/40 कर दिया है। डबल इंजन की राग अलापी जा रही है लेकिन इन्हें कुशलता के साथ सरकार चलाने आता ही नहीं है।

कांग्रेस के मुद्दों को बजट में शामिल करने से ये ज़ाहिर है कि, केंद्र की मोदी सरकार के पास अपने कुछ मुद्दे नहीं हैं। विपक्ष के वादों को बजट में जगह देने से साबित है कि भाजपा को चुनावी नतीजे से डर लगा है। अब मुद्दों की सियासत पर चर्चा हो रही है।

बिहार के साथ सौतेला व्यवहार हमेशा से किया जा रहा है, यह दोहरी मानसिकता की सरकार है। कथनी और करनी में फ़र्क़ है। जनता को सरकार से जो उम्मीदें थी, वह पूरी नहीं हुई हैं। टैक्स का जो स्लैब बनाया गया है, उससे किसे फ़ायदा है। यह सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। बिहार के मामले में तो कुछ किया ही नहीं गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+