AAP नेता ने किया दावा, 310 सीटों पर इंडिया गठबंधन दर्ज करेगी जीत, विभिन्न राज्यों के भी बताए गणित

Lok Sabha Chunav: शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न चुनावी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ ही भाजपा नेता 400 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रहे हैं।

भाजपा नेता के दावों पर आम आदमी पार्टी के नेता सुशील कुमार सिंह ने भी पलटवार किया है। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए आम आदमी पार्टी बिहार के निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन 310 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

Aam Admi Leader Sushil Singh Told India Alliance will win 310 seats in Lok Sabha Election 2024

आप नेता सुशील सिंह ने कहा विभिन्न राज्यों के जीत का आंकड़ा भी बताया, उन्होंने कहा कि पंजाब में इंडिया गठबंधन 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी। इसके अलावा जम्मु कश्मीर में पांच लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले हैं।

सुशील सिंह ने कहा कि लद्दाख में एक लोकसभा सीट, हरियाणा में सात लोकसभा सीट, दिल्ली में छह लोकसभा सीट, राजस्थान में पांच लोकसभा सीट, गुजरात में छह लोकसभा सीट, मध्यप्रदेश में आठ लोकसभा सीट, छत्तीसगढ़ में चार लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगी।

इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र में 33 लोकसभा सीटों पर, तेलंगना में 15 लोकसभा सीटों पर, झारखंड में आठ लोकसभा सीटों पर, बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर, उतरप्रदेश में 33 लोकसभा सीटों पर, उत्तराखण्ड में दो लोकसभा सीटों पर, पश्चिम बंगाल में 34 लोकसभा सीटों पर, असम में आठ, उड़ीसा में नौ, आंध्रप्रदेश में 14, तामिलनाडु 35, केरल में 20, कर्नाटक में 17 और नार्थ ईस्ट में सात सीटों पर जीत मिलेगी।सुशील कुमार सिंह ने कहा कि BJP नेताओं के सपने चूर होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+