Bihar Weather News: छठ महापर्व के साथ ही बदला बिहार का मौसम, पटना से पूर्णिया तक इन जिलों में बारिश की संभावना

Bihar Weather News: बिहार में आज से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस पर्व का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा और तालाबों में स्नान कर पूजन की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच राज्य के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

अरवल, जमुई, पटना, भोजपुर सहित कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में कमी आई। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह हल्की ठंड और शाम को सुहावना मौसम बना हुआ है।

Aaj Ka Mausam Bihar Weather

आईएमडी का पूर्वानुमान: खरना के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज और 26 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात में हल्की ठंड महसूस होगी। हवा में नमी का स्तर करीब 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। सुबह के समय कुहासा (कोहरा) बना रहेगा, खासकर दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों - भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बादलों की मौजूदगी अधिक रहने की उम्मीद है।

27 से 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच बिहार में मौसम का रुख बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं, जिससे राज्यभर में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। 30 और 31 अक्टूबर को ये हवाएं मजबूत हो जाएंगी और उत्तर बिहार के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश का असर दिखेगा।

इन जिलों में होगी बारिश
27 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में हल्की बारिश की संभावना है।

28 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में हल्की बारिश हो सकती है।

29 अक्टूबर: पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी।

30 अक्टूबर: सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में मध्यम वर्षा, जबकि बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

श्रद्धालुओं के लिए मौसम विभाग की सलाह
छठ पूजा के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। खरना के बाद से अर्घ्य के दिन तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, ऐसे में घाटों की ओर जाते समय फिसलन और जलभराव से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली बारिश के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड की दस्तक बिहार में महसूस होने लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+