जिस पति की जान बचा रही थी महिला, उसी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया

पटना। उस महिला को क्या पता था कि उसका पति ही उसे दर्दनाक मौत दे देगा जिसका इलाज वो पिछले 3 दिनों से करा रही थी। मामला बिहार के लखीसराय जिले का है जहां मोकामा किऊल रेलवे ट्रैक पर एक महिला की डेड बॉडी बरामद की गई जो सुबोध की 25 वर्षीय पत्नी रूपम थी। रूपम अपने पति के कैंसर का ऑपरेशन करा कर बाघ एक्सप्रेस से लौट रही थी, साथ में जेठ भी थे। रास्ते में उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रूपम को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। मामले की जांच-पड़ताल करने के दौरान पुलिस जब उन लोगों के पास पहुंची तो सभी घर छोड़कर फरार हो गए। फिर लड़की के मायके वालों ने लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई जिसमें मृतका के पति और उसके बड़े भाई पर ट्रेन से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

चलती ट्रेन में हुआ पति से विवाद

चलती ट्रेन में हुआ पति से विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, रूपम अपने पति सुबोध के इलाज के लिए 3 दिनों से लखनऊ के अस्पताल में थी जहां उसके पति के कैंसर का ऑपरेशन होने वाला था। ऑपरेशन होने के बाद रूपम जेठ और पति के साथ बाघ एक्सप्रेस से अपने घर लौट रही थी। मोकामा किऊल रेलवे स्टेशन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रूपम को ट्रेन से धक्का दे दिया गया। उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गई। रेलवे ट्रैक पर लाश को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और मामले की जानकारी रूपम के मायके वाले को दी जिसके बाद सभी वहां पहुंचे और उसके पति व बड़े भाई पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।

पति को कैंसर होने के बाद दहेज प्रताड़ना

पति को कैंसर होने के बाद दहेज प्रताड़ना

अपने दामाद पर आरोप लगाते हुए रूपम की मां वीणा देवी ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 8 मई को हुई थी। शादी के बाद उसके पति को बीमारी हुई और लगातार पैसे की मांग करने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जहां तक संभव हुआ पैसा दिया गया। इसी बीच उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के बाद घर आने से पहले रूपम ने मोबाइल पर बातचीत की और लखनऊ से लौटने के क्रम में पति और उसके बड़े भाई ने ट्रेन से फेंककर उसकी हत्या कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस

आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+